script

Fire in Janjgir : भीषण आग में दो बच्चे जिंदा जले, शव देख रो पड़ा पूरा गांव, दो की हालत गंभीर

locationरायपुरPublished: Jun 20, 2019 09:41:47 pm

Fire in Janjgir : बच्चों के चाचा और एक बच्चा गंभीर रूप से (two child Burned alive) झुलस (Fire) गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Fire in Janjgir

Fire in Janjgir : भीषण आग में दो बच्चे जिंदा जले, शव देख रो पड़ा पूरा गांव, दो की हालत गंभीर

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर में भीषण आगजनी (Fire in Janjgir) की घटना हो गई। अकलतरा क्षेत्र के खिसोरा गांव में रात एक घर में भीषण आग (Fire) लगने से 2 बच्चे की जिंदा जलने से मौत (two child Burned alive) हो गई। वहीं बच्चों के चाचा और एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डॉक्टरों के मुताबिक दोनों सौ फीसदी से ज्यादा झुलस गए हैं। तीन बच्चे अपने चाचा के साथ घर में सोये थे, तभी देर रात घर में आग लग गई और यह हृदय विदारक घटना हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। शव देख हर किसी के आंखों से आंसू छलक गए।

Fire in Janjgir

पुलिस के मुताबिक खिसोरा गांव के गोपी बंजारे अपने घर में अपने दो बेटे और एक भतीजों के साथ सोया था। देर रात छप्पर वाले घर में आग गई। आग लगने से पूरा घर जल गया और घर भीतर सो रहे 2 बच्चे जिंदा जल गए। चाचा गोपी बंजारे और उनका एक भतीजा सौ फीसदी झुलस गए हैं।

दोनों घायलों को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जिस घर में आग लगी उसी घर से लगकर गोपी के भाई घनश्याम बंजारे भी अपने परिवार के साथ सोया था और घनश्याम के 3 बेटे चाचा गोपी के साथ सोए हुए थे।

Fire in Janjgir

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह भी मौके पर पहुंची और तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन घर के भीतर केरोसीन की बदबू आ रही थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच में आग लगने की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।

Fire in Janjgir इन ख़बरों को पढ़ें, करें CLICK

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो