scriptविरासत टैक्स पर बोले CM साय – कांग्रेस भारतीय परिवारों को लूटने मूड में | CM Sai said on inheritance tax - Congress is in the mood to loot Indian families | Patrika News
रायपुर

विरासत टैक्स पर बोले CM साय – कांग्रेस भारतीय परिवारों को लूटने मूड में

CG Lok Sabha Chuunav 2024: इस देश और छत्तीसगढ़ की जनता को यह कतई स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा, देश के लोगों की संपत्ति विदेशी घुसपैठियों के लिए नहीं है।

रायपुरApr 26, 2024 / 11:03 am

Shrishti Singh

CM Vishnu's election rally

CG Election 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विरासत टैक्स मामले मे कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने भारतीय समाज की उस पारिवारिक संरचना पर सीधा प्रहार किया है जो संपत्तियों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित करती हैं और पारिवारिक रिश्तों को जोड़ने की मजबूत कड़ी है।

यह भी पढ़ें

Election 2024: बीजेपी के राडार में CG मंत्री, खराब परफॉरमेंस वालों का पद जाएगा

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के टुकड़े किए फिर उसे जातियों मे बांटा, उसके बाद धार्मिक तुष्टीकरण करने के लिए देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का बताया। अब कांग्रेस कह रही है की आगे वो सत्ता में आई तो कानून बना कर लोगों के मरने के बाद उनकी संपत्ति सरकार के जरिए हड़प लेगी। सैम पित्रोदा के बयान ने इसकी पुष्टि की है। यह बेहद शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें

CG Voting Breaking: चिलचिलाती धुप में कतार में लगे मतदाताओं की बिगड़ी तबियत, फिर भी जारी है वोटिंग

साय ने कहा, कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण में इतनी अंधी हो गई है की वो देश के सनातन परंपरा और परिवार परंपरा पर सीधा चोट कर रही है। उनकी मंशा है की देश के लोगों की जायदाद राजसात कर उसे उनके बीच बांट दे, जिनके ज्यादा बच्चे हैं या घुसपैठिए हैं। इस देश और छत्तीसगढ़ की जनता को यह कतई स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा, देश के लोगों की संपत्ति विदेशी घुसपैठियों के लिए नहीं है। यहां के संसाधन भी रोहिंग्याओं के लिए नहीं है। यह संपत्ति-संसाधन हमारे आदिवासी, दलित, पिछड़ों, और गरीबों का है। इस पर कांग्रेस की बुरी नीयत को हम सहन नहीं करेंगे।

Home / Raipur / विरासत टैक्स पर बोले CM साय – कांग्रेस भारतीय परिवारों को लूटने मूड में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो