scriptCM रमन कैबिनेट का बड़ा फैसला, महिला संविदा कर्मचारियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश | CM Raman Singh Cabinate meeting in Mahanadi building | Patrika News

CM रमन कैबिनेट का बड़ा फैसला, महिला संविदा कर्मचारियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश

locationरायपुरPublished: Jul 31, 2018 08:19:26 pm

सरकार के फैसले से प्रदेश भर के महिला संविदा कर्मचारियों को राहत मिली है।

CG News

शनिवार को निकलेगी प्रदेश में रथयात्रा, सीएम बोले- रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

रायपुर. राजधानी रायपुर के महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के मुखिया रमन सिंह ने कई अहम फैसलों पर मंजूरी दी है। सरकार ने महिला संविदा कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, इसके अंतर्गत अब महिला संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर 180 दिन के मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा। लेकिन महिलाओं को ये लाभ उनके तीसरी संतान में नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि महिला संविदा कर्मचारी पिछले कुछ माह से सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार के फैसले से प्रदेश भर के महिला संविदा कर्मचारियों को राहत मिली है।

सहज बिजली बिल स्कीम को कैबिनेट की मिली मंजूरी
इसके अलावा सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति में दी गयी छूट को बरकरार रखा है। जल संसाधन विभाग में उप अभियंताओं के पदोन्नति को लेकर भी सीएम ने अपनी स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट की बैठक में केशशिल्पी बोर्ड के गठन को हरी झंडी मिल गई है। इसके अलावा अब सहज बिजली बिल स्कीम को भी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट ने जल संसाधन विभाग में उप अभियंताओं का सहायक अभियंता के पद पर पदोन्निति के लिए सहायक अभियंता के 505 पद की स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी मिल गई है। साथ ही सहज बिजली बिल स्कीम पर भी कैबिनेट ने अपनी मोहर लगा दी है।

इधर बढ़ा आक्रोश

पिछले 15 दिनों से अनिश्चित कालिन हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मचारियों का गुस्सा उस वक्त बढ़ गया जब पता चला कि सरकार ने उनके पक्ष में फैसला नहीं सुनाया। मांगों को एक बार फिर से अनसुना कर देने के बाद कर्मचारियों ने रायपुर के ईदगाह भाठा मैदान में अनशन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो