scriptमौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, दो दिन बाद प्रदेश के इन जगहों में होगी बारिश | Chhattisgarh Weather: Will be rain after next two day | Patrika News
रायपुर

मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, दो दिन बाद प्रदेश के इन जगहों में होगी बारिश

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 25 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।

रायपुरJan 22, 2019 / 08:40 pm

चंदू निर्मलकर

CG News
रायपुर. उत्तरी छत्तीसगढ़ को छोड़कर बाकी जगहों के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दिन और रात के तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री तक वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री रहा। इसी तरह प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 25 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। शेष छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में आंशिक वृद्धि रहेगी।
राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह 8 बजे तक लोगों को ठंड का एहसास हुआ। इसके बाद तेज घूप से तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई। दोपहर में तीखी धूप के चलते लोगों को गर्मी महसूस हुआ। अमूमन लोग दिन में भी स्वेटर पहनने वाले राजधानीवासी आज बिना स्वेटर के दिखे। शाम 6 बजे के बाद हल्की ठंड पडऩी शुरू हो गई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जगहों में भी दोपहर में तेज धूप से तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हुई। सबसे अधिक तापमान राजधानी में दर्ज किया गया।

Home / Raipur / मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, दो दिन बाद प्रदेश के इन जगहों में होगी बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो