scriptजहां से राहुल ने शुरू किया था चुनावी अभियान, उसी मैदान पर शपथ लेगी सरकार | Chhattisgarh is preparing for new government oath ceremony | Patrika News

जहां से राहुल ने शुरू किया था चुनावी अभियान, उसी मैदान पर शपथ लेगी सरकार

locationरायपुरPublished: Dec 14, 2018 09:30:16 am

Submitted by:

Deepak Sahu

साइंस कॉलेज मैदान से चुनावी अभियान का आगाज किया था, वह कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण का गवाह बनेगी

CGNews

जहां से राहुल ने शुरू किया था चुनावी अभियान, उसी मैदान पर शपथ लेगी सरकार

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस साइंस कॉलेज मैदान से किसानों को कर्जमाफी की हुंकार कर चुनावी अभियान का आगाज किया था, वह कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण का गवाह बनेगी। कांग्रेस नेतृत्व के कहने पर प्रशासन ने मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए मुख्य सचिव अजय सिंह ने तैयारियों की बावत कांग्रेस नेतृत्व से बात की। प्रशासन की ओर से पुलिस परेड मैदान पर आयोजन कराने की बात कही गई।
CGNews
वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने सुझाव दिया कि यह आयोजन पारंपरिक पुलिस मैदान की बजाय साइंस कॉलेज मैदान में किया जाए। पत्रिका से बातचीत में टीएस सिंहदेव ने बताया, कांग्रेस की जीत में साइंस कॉलेज मैदान का ऐतिहासिक महत्व है। वहीं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान हुंकार रैली में छत्तीसगढ़ को भरोसा दिलाया था, कांग्रेस की सरकार किसानों के लिए काम करेगी। कांग्रेस के शेष नेताओं ने भी इस सुझाव को मान लिया। उसके बाद गुरुवार सुबह से प्रशासनिक अमला मंच और पंडाल की व्यवस्था में जुट गया। दोपहर में जिला प्रशासन के अफसरों ने भी मैदान का दौरा किया।

मंत्रालय में हुई समीक्षा
इधर मुख्य सचिव अजय सिंह ने मंत्रालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के तैयारियों की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारी समझाई गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो