scriptकांग्रेस की सौगंध को अमित जोगी ने बताया ढोंग, कहा- कर्नाटक में अभी तक नहीं हुआ कर्ज माफ | Chhattisgarh Election: Jogi Said, Congress Debt relief promise is fake | Patrika News

कांग्रेस की सौगंध को अमित जोगी ने बताया ढोंग, कहा- कर्नाटक में अभी तक नहीं हुआ कर्ज माफ

locationरायपुरPublished: Nov 16, 2018 10:04:31 am

Submitted by:

Deepak Sahu

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी ने कांग्रेस नेताओं की गंगाजल लेकर लिए गए सौगंध को ढोंग बताया।

Amit jogi

कांग्रेस की सौगंध को अमित जोगी ने बताया ढोंग, कहा- कर्नाटक में अभी तक नहीं हुआ कर्ज माफ

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी ने कांग्रेस नेताओं की गंगाजल लेकर लिए गए सौगंध को ढोंग बताया। जोगी ने कहा, कर्नाटक में 10 दिनों में कर्जा माफ करने का वादा किया गया था। सत्ता में आए छह महीने बीत गए लेकिन कर्जा माफ नहीं हुआ। कर्ज अदा नहीं कर पाने पर किसानों के खिलाफ वारंट जारी हो रहे हैं। कई किसान संगठन वहां आंदोलित हैं। उन्होंने कहा, यह कांग्रेस का केवल स्टंट मात्र है।


कांग्रेस के घोषणापत्र को बताया दिवालिया बैंक का पोस्टडेटेड चेक

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने किसानों का कर्ज माफ करने के कांग्रेस के दावे को झूठा बताया है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय एकात्म परिसर में संवाददाताओं से चर्चा में राजनाथ सिंह ने कहा, जो पार्टी विश्वास खो चुकी हो उसके घोषणापत्र का क्या करना है।

कांग्रेस के घोषणापत्र को दिवालिया बैंक का पोस्टडेटेड चेक बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, वे किसानों की कर्ज माफी की बात कर रहे हैं। कर्नाटक में वादा किया था, लेकिन वहां किसानों के खिलाफ वारंट जारी हो रहे हैं। किसानों को गिरफतार कराया जा रहा है।

वे लोग क्या कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने के वादे पर भी सवाल उठाए। राजनाथ सिंह ने कहा, एमएसपी बढ़ाना तो केंद्र का काम है, क्या यहां राज्य सरकार एमएसपी बढ़ाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने सरायपाली, सारंगढ़, प्रतापपुर और कोटा की जनसभाओं में भी यह बात दोहराई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो