scriptनक्सली हमले पर कांग्रेस बोली, रमन सिंह की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ की सुरक्षा नहीं सिर्फ अपने वोट की रक्षा | CG Polls: Congress target Chhattisgarh Govt over Bijapur Naxal Attack | Patrika News

नक्सली हमले पर कांग्रेस बोली, रमन सिंह की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ की सुरक्षा नहीं सिर्फ अपने वोट की रक्षा

locationरायपुरPublished: Oct 28, 2018 05:12:10 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सली हमले को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना।

CG Election 2018

नक्सली हमले पर कांग्रेस बोली, रमन सिंह की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ की सुरक्षा नहीं सिर्फ अपने वोट की रक्षा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सली हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट जयवीर शेरगिल ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बीजापुर में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान नक्सल हमले में शहीद हो गए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन शहीद जवानों की वीरता और शौर्यता को सलाम करती है और श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजापुर में हुआ यह हादसा रमन सिंह सरकार की विफलताओं का एक और जीता-जागता सबूत है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार केवल देश के जवानों का इस्तेमाल करती है और उनकी सुरक्षा व उनके परिवारों की ख़ुशहाली का कोई खय़ाल नहीं है। भाजपा सरकार जवानों की वीरता का श्रेय तो लेती है और लेकिन उन पर बढ़ते हमले, बढ़ती शहीदों की संख्या पर जिम्मेदारी और जवाबदेही से मुंह मोड़ लेती है।
शेरगिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रमन सिंह पर नक्सलवाद को लेकर छत्तीसगढ़ को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि 15 वर्ष की रमन सिंह सरकार और साढ़े चार वर्ष की मोदी सरकार में नक्सलवादियों के हौसले बुलंद हुए है। नक्सलवाद का विस्तार ही हुआ है। दक्षिण बस्तर के तीन सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नक्सलवाद ने बढ़ते – बढ़ते 14-15 जिलों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
उन्होंने कहा कि रमन सिंह व मोदी सरकार नक्सली समस्या को कम करके दिखाने वाले आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। रमन सिंह को नक्सलियों ने सरकार की लाचारी का जवाब कल ही हमला कर के दिया है जहां वे बस्तर इलाक़े में भाजपा के चुनाव प्रचार कर रहे थे।
शेरगिल ने कहा कि मोदी जी ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा को अपना सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था, लेकिन 4 साल में आंकड़े हकीकत को साबित कर रहे हैं कि उनके वादे सिर्फ खोखले नारे ही बन कर रह गए हैं। रमन सिंह छत्तीसगढ़ को तो दूर, अपने ही गृह जिला कवर्धा को भी नक्सल मुक्त नहीं कर पाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो