scriptबिलासपुर लाठीचार्ज कांड : कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन कर जताया विरोध, अन्य दलों ने भी की निंदा | Bilaspur Laathi charge kand : Social media trolling BJP in CG | Patrika News

बिलासपुर लाठीचार्ज कांड : कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन कर जताया विरोध, अन्य दलों ने भी की निंदा

locationरायपुरPublished: Sep 20, 2018 12:25:24 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है

CGNews

बिलासपुर लाठीचार्ज कांड : कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन कर जताया विरोध, अन्य दलों ने भी की निंदा

रायपुर. बिलासपुर में कांग्रेसी नेताओं पर हुई लाठीचार्ज की घटना के विरोध में प्रदेशभर की सियासत गरमाई रही। कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। अंबिकापुर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार कर हटाया गया।

बस्तर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस जोरदार तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

READ MORE: कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेसियों की पिटाई, मंत्री अमर अग्रवाल के बयान का कर रहे थे विरोध

राजधानी में बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कांग्रेस से जुड़े अलग-अलग संगठन ने बूढ़ातालाब में विरोध-प्रदर्शन किया। नलघर चौक के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का मास्क पहनाकर दो लोगों को कुर्सी पर बैठाया गया था।

सांकेतिक तौर पर पुलिस को उनके कदमों के पास बैठाया गया था। उनके आदेश पर वे वहां मौजूद लोगों पर सांकेतिक तौर पर लाठी बरसाने लगे। एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया।

कई भाजपा नेताओं को बर्बर तरीके से पीटा गया था, लेकिन तत्कालीन कांग्रेसी मंत्रियों जिसमें भूपेश बघेल, सत्यनारायण शर्मा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा नहीं की हम तो कल की घटना की निंदा करते है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच की घोषणा कर दी हैं, जिससे सच सामने आ जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो