scriptनिगम की वेबसाइट में खुल रही अश्लील वीडियो, खबर फैलते ही अधिकारियों में मचा हड़कंप | aslil video open in Nagar Nigam website | Patrika News

निगम की वेबसाइट में खुल रही अश्लील वीडियो, खबर फैलते ही अधिकारियों में मचा हड़कंप

locationरायपुरPublished: May 22, 2019 08:12:55 pm

नगर निगम रायपुर (Municipal Corporation of Raipur) की वेबसाइट नगर निगम रायपुर डॉट एनआईसी डॉट इन (Nagarnigam.nic.in) में मोर रायपुर (More Raipur) के लिंक में अश्लील वेबसाइट खुल रही है।

CG News

निगम की वेबसाइट में खुल रही अश्लील वीडियो, खबर फैलते ही अधिकारियों में मचा हड़कंप

रायपुर. नगर निगम रायपुर (Municipal Corporation of Raipur) की वेबसाइट नगर निगम रायपुर डॉट एनआईसी डॉट इन (Nagarnigam.nic.in) में मोर रायपुर (More Raipur) के लिंक में अश्लील वेबसाइट खुल रही है। इसकी जानकारी मिलते ही निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल निगम आयुक्त (Nagar Nigam commissioner) ने आईटी सेल के इंचार्ज को फोन कर अश्लील लिंक को हटवाने को कहा। करीब एक घंटे बाद एनआईसी (NIC) ने अश्लील को मोर रायपुर के लिंक से डिलीट किया।

तीन माह से कोई अपडेट नहीं

नगर निगम रायपुर डाट एनआईसी डाट इन वेबसाइट में नगर निगम रायपुर (Raipur) ने कोई अपडेट ही नहीं किया है। वेबसाइट के सबसे नीचे दिए गए अन्य लिंक में मोर रायपुर का भी लिंक है। इसे क्लिक करने पर चाइनीज भाषा की अश्लील वेसाइट खुल रही थी। बाकी लिंक जो नगर निगम रायपुर ने तीन माह पहले अपडेट किया है, वही खुल रहा है।

ठीकरा स्मार्ट सिटी वालों पर
आईटी सेल के अधिकारियों ने मोर रायपुर के लिंक को क्लिक करने पर अश्लील वेबसाइट खुलने पर इसका ठीकरा स्मार्ट सिटी (Smart City) वालों पर फोड़ा। आईटी सेल के अधिकारी ने बताया कि पहले स्मार्ट सिटी वालों ने चाइना से एक साफ्टवेयर डेवलप कराया था।

नगर निगम रायपुर की वेबसाइट में मोर रायपुर में लिंक में खुल रहे अश्लील वेबसाइट के बारे में जानकारी मिलते ही तत्काल डिलीट करा दिया गया है। किस स्तर पर गलती हुई है इसकी जांच कराकर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शिव अनंत तायल, आयुक्त, नगर निगम रायपुर

ट्रेंडिंग वीडियो