scriptभाजपा नेता ने बताया इस वजह से BJP को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली हार | Anil Jain says, party lost CG assembly polls due to anti incumbency | Patrika News

भाजपा नेता ने बताया इस वजह से BJP को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली हार

locationरायपुरPublished: Jan 24, 2019 06:25:12 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने एंटी इंकम्बेंसी को विधानसभा चुनाव में हार की प्रमुख वजह बताया।

Anil Jain

भूपेश के आरोपों पर BJP के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा- हार के डर से बौखला गए हैं और..

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने एंटी इंकम्बेंसी को विधानसभा चुनाव में हार की प्रमुख वजह बताया। उन्होंने कहा कि 15 सालों से प्रदेश में भाजपा सरकार थी। भाजपा सरकार के खिलाफ जनता का मूड भांप नहीं पाए। इसलिए हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भाजपा नेता अनिल जैन में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन का दावा किया।
दरअसल, गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में पार्टी पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अनिल जैन मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल जैन ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान और संवैधानिक संस्थानों पर हमला किए हैं। ये सीबीआई को नहीं मानते, निर्वाचन आयोग को नहीं मानते। इनको डर किस बात का है।
इसी बीच पत्रकार ने जब अनिल जैन से सवाल पूछा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी वे पद पर बने हुए हैं। पत्रकार के इस सवाल पर अनिल जैन भड़क उठे और कहा कि आप कांग्रेसी हैं। उन्होंने कहा ये पार्टी तय करेगी आप पत्रकार नहीं। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। कई पत्रकार प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में छोड़कर बाहर निकल गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो