स्कूल गई बच्ची घर नहीं लौटी
मिली जानकारी के अनुसार तिलईभाट निवासी रोमन पटेल की पुत्री सोनी कुमारी उम्र लगभग 6 वर्ष सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी। घर के सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए। उसका पिता भी अपने काम पर निकल गए। स्कूल से गांव के सभी बच्चे छुटटी के बाद अपने-अपने घर आ गए, लेकिन सोनी कुमारी घर नहीं पहुंची। तब उसके दादा बालमुकुंद पटेल ने उसके सहेलियों के घर व आसपास के घरों में पतासाजी की।
दादा ने जब कुएं में झांक कर देखा तो..
बच्ची सोनी का कही पता नहीं चल पाया। उसकी मां भी बच्ची के नहीं आने पर परेशान होने लगी और ढूंढने के लिए पड़ोसियों के घर गई। सोनी कहीं नहीं मिली। इसके बाद अचानक उसके दादा घर के बाजू में कुएं को झांक कर देखा तो सोनी की लाश कुंए में तैरते हुए मिली। बच्ची की कुएं में गिरने की खबर गांव व आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई।
रोमन पटेल की बड़ी बेटी थी सोनी
मिली जानकारी के अनुसार रोमन पटेल की दो बेटी हैं। सोनी कुमारी बड़ी बेटी थी। सोनी घर में चुलबुली, थी व सबकी लाडली थी। बच्ची की मौत के बाद मां व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुआं अक्सर ढका रहता था। कुएं का पानी का उपयोग जानवरों को पिलाने व निस्तारी के लिए करते थे।