scriptदिल्ली में घने कोहरे से 12 घंटे देर से पहुंची 5 फ्लाइट, दो हुई कैंसिल | 5 flights delay due to Fog in Delhi | Patrika News
रायपुर

दिल्ली में घने कोहरे से 12 घंटे देर से पहुंची 5 फ्लाइट, दो हुई कैंसिल

घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को माना एयरपोर्ट पहुंचने वाली फ्लाइट में काफी लेटलतीफी रही, वहीं इंडिगो ने अपनी दो उड़ानें रद्द कर दी

रायपुरJan 19, 2019 / 09:47 am

Deepak Sahu

Mana airport

दिल्ली में घने कोहरे से 12 घंटे देर से पहुंची 5 फ्लाइट, दो हुई कैंसिल

रायपुर. दिल्ली में घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को माना एयरपोर्ट पहुंचने वाली फ्लाइट में काफी लेटलतीफी रही, वहीं इंडिगो ने अपनी दो उड़ानें रद्द कर दी। दिल्ली में कोहरा इतना रहा कि टेकऑफ के लिए निर्धारित विजिबिल्टी ही नहीं मिली।
दिल्ली से दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2.15 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई। इसी प्रकार 6इ-2201/2204 जो कि दिल्ली से दोपहर 2.15 रायपुर आकर दोपहर 2.50 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरती है।
यह फ्लाइट भी रद्द रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को माना एयरपोर्ट में घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं रिफंड के लिए भी चक्कर लगाते रहे। चूकि दिल्ली से ही फ्लाइट काफी विलंब से टेकऑफ हो रही थी, लिहाजा माना एयरपोर्ट स्थित कंपनी के कर्मचारी भी यात्रियों की मदद नहीं कर पा रहे थे। कई यात्रियों को शाम तक जाने की सुविधा नहीं मिल पाई।

2 उड़ानें 3 घंटे से अधिक लेट
माना एयरपोर्ट में दिल्ली से पहुंचने वाली दो फ्लाइट 3 घंटे से अधिक समय तक लेट रही। इसमें दिल्ली से सुबह 8.35 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट दोपहर 12 बजे पहुंची, इसी तरह दिल्ली से सुबह 10.15 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट दोपहर 1.40 बजे पहुंची। दिल्ली से रायपुर आने वाली एक अन्य फ्लाइट जो कि शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचती है। यह फ्लाइट शाम 7.28 बजे माना एयरपोर्ट पहुंची।

इन विमानों में हुई लेटलतीफी

विमानशहरआने का समयपहुंची
6इ 405बंगलुरु-रायपुर9.50सुबह 11.04 बजे
6इ 2757दिल्ली-रायपुर8.35दोपहर 12.00 बजे
6इ 2393दिल्ली- रायपुर10.15दोपहर 01.40 बजे
6इ 2912दिल्ली-रायपुर5.30शाम 7.28 बजे
एआइ 477दिल्ली-रायपुर7.00सुबह 9.45 बजे

Home / Raipur / दिल्ली में घने कोहरे से 12 घंटे देर से पहुंची 5 फ्लाइट, दो हुई कैंसिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो