script

वार्डों के निरीक्षण में निकले आयुक्त और फिर जारी कर दिया निर्देश, जो फैलाएंगे गंदगी उन्हें देना होगा जुर्माना

locationरायगढ़Published: Aug 10, 2018 05:27:15 pm

Submitted by:

Shiv Singh

ड़क पर कचरा फेंकने और फैलाने की शिकायत मिली

ड़क पर कचरा फेंकने और फैलाने की शिकायत मिली

ड़क पर कचरा फेंकने और फैलाने की शिकायत मिली

रायगढ़. शहर में गंदगी फैलाने वाले लोगों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसका निर्देश नगर निगम आयुक्त ने जारी किया है। वे शुक्रवार की सुबह वार्ड क्रमांक २० का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें वार्ड में लोगों के द्वारा सड़क पर कचरा फेंकने और फैलाने की शिकायत मिली। ऐसे में यह निर्देश दिया गया।

संभावित डेंगू को लेकर नगर निगम ने वार्ड क्रमांक १० से २० कुल ११ वार्डों को संवेदनशील माना है। ऐसे में इन वार्डों की सफाई पर विशेष फोकस किया गया है। वहीं बीते दिनों से नगर निगम अमला इन संवेदनशील वार्डों में निरीक्षण करने के लिए पहुंच रहा है। शुक्रवार को शहर के वार्ड क्रमांक २० का निगम अमले ने निरीक्षण किया। यह वार्ड शहर का प्रमुख वार्ड है। निरीक्षण के द्वारा निगम आयुक्त को यह शिकायत मिली कि लोगों द्वारा सड़क पर कचरा तो फेंका जाता है।
इससे जब निगम के कर्मचारी सुबह सफाई के साथ डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर लौटते हैं तो स्थिति फिर से जस की तस हो जाती है। ऐसे में निगम आयुक्त ने संबंधित सफाई दरोगाओं को यह निर्देश जारी किया है कि जो लोग भी सड़क पर कचरा फैलाते हैं उनका चिन्हांकन करते हुए संबंधितों से जुर्माना वसूल किया जाए।
वहीं यह कहा कि जुर्माने वसूल करने का उद्देश्य यह होगा कि लोगों को सड़क पर गंदगी करने से रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त के साथ स्वच्छता प्रभारी रामकृष्ण खटर्जी, वार्ड पार्षद शरद सराफ, स्वास्थ्य अधिकारी जी ईश्वर राव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मोतीचंद जैन, कनिष्ठ स्वच्छता अधिकारी सूर्यमणि तिवारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
Read more : किशोरी से आनाचार करने वाले को मिला कड़ा दण्ड, दोषी को हुई सात वर्ष की सजा


इन्हें मिल चुका है नोटिस
नगर निगम के अमले ने शहर के चिङ्क्षहत ११ वार्डों का निरीक्षण कर लिया है। इस दौरान कई अव्यवस्था भी उजागर हुई। वही कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। नोटिस पाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में प्रमुख रूप से ब्रजेश पाण्डेय, कविता बेहरा, किशन नामदेव हैं। वहीं इसके अलावा सफाई सुपरवाईजर वैंकट सत्यनारायण, दिलीप यादव, कैलाश सांडे व उर्मिला शामिल हैं।


दिया गया निर्देश
निरीक्षण के दौरान वार्डो की सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य, डस्टबीन की उपयोगिता की जानकारी ली गई। वहीं इसके अलावा कीटनाशक दवा छिड़काव, नालियों की सफाई व मरम्मत के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा डेंगू के बचाव के लिए जन जागरूकता, नियमित फागिंग मशीन चलाने का निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिया गया।


-वार्ड क्रमांक २० मेें निरीक्षण किया गया। इस दौरान निगम आयुक्त ने गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूल करने का निर्देश दिया है। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था के लिए भी दिशा निर्देश दिया है।
-जी ईश्वर राव, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

ट्रेंडिंग वीडियो