scriptमहिला समूह को मारने टांगी लेकर दौड़ाया, महिलाओं ने दौड़ लगाकर बचाई अपनी जान, जानें क्या है मामला | The case of village Kunkuni under Kharsia police station | Patrika News

महिला समूह को मारने टांगी लेकर दौड़ाया, महिलाओं ने दौड़ लगाकर बचाई अपनी जान, जानें क्या है मामला

locationरायगढ़Published: Mar 10, 2019 06:01:27 pm

Submitted by:

Shiv Singh

– खरसिया थाना अंतर्गत ग्राम कुनकुनी का है मामला

- खरसिया थाना अंतर्गत ग्राम कुनकुनी का है मामला

महिला समूह को मारने टांगी लेकर दौड़ाया, महिलाओं ने दौड़ लगाकर बचाई अपनी जान, जानें क्या है मामला

रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब पकडऩे गयी महिला समूह के सदस्यों ने एक व्यक्ति ने टांगी लेकर दौड़ाने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुनकुनी निवासी यशोदा यादव समाज सेवा का कार्य करती है। इनके गांव में शराबियों व शराब विक्रेताओं के ऊपर कार्रवाई करने के लिए भारतमाता वाहिनी समूह बनाया गया है। यशोदा यादव भी इस समूह की सदस्य है। आठ मार्च की शाम पांच बजे समूह की महिलाएं दशोदा यादव, लोपकुंवर राठिया, फुलबाई चौहान, रोहिणी, तुलसी बाई, एतवारिन, धनमेत, उमा, रेशम, संतोषी, रूकमणी, आनंद कुंवर व अन्य महिलाएं कुनकुनी के मोहल्ला लोहाखान शराबबंदी के लिए गयी थीं। स्थानीय निवासी परमानंद के घर के पास जंगल में शराब खोज रहे थे। इसी बीच परमानंद राठिया आया और महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने लगा। महिलाओं ने इसका विरोध किया। आरोपी आवेश में आकर महिलाओं को मारने के टांगी लेकर दौड़ाया। आरोपी के हरकत से सभी महिलाएं सकते में आ गयी। महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगायी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी कई बार भारतमाता वाहिनी समूह की महिलाओं के साथ ऐसा दुव्र्यवहार कर चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब बेचने का काम करता होगा, इसलिए वह इस समूह की महिलाओं से चिढ़ा रहता है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो