scriptहजारों की संख्या में रोपे गए जिंदगी की सांसें, सुरक्षा के लिए किए जा रहे ये इंतजाम | Plantation done | Patrika News

हजारों की संख्या में रोपे गए जिंदगी की सांसें, सुरक्षा के लिए किए जा रहे ये इंतजाम

locationरायगढ़Published: Jul 06, 2019 01:04:25 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

बारिश का मौसम आते ही जगह-जगह पौधरोपण (Plantation) का कार्य शुरू हो गया है। लोगों के द्वारा जिंदगी की सांसें रोपे जा रहे हैं, साथ ही इनकी सुरक्षा का संकल्प भी ले रहे हैं।

हजारों की संख्या में रोपे गए जिंदगी की सांसें, सुरक्षा के लिए किए जा रहे ये इंतजाम

हजारों की संख्या में रोपे गए जिंदगी की सांसें, सुरक्षा के लिए किए जा रहे ये इंतजाम

रायगढ़. बारिश के आते ही अब पौधरोपण (Plantation) कार्यक्रम शुरू हो चुका है और वन मंडल रायगढ़ द्वारा पहले खरसिया वन परिक्षेत्र में हजारों की संख्या में पौधरोपण किया गया। वहीं अब रायगढ़ वन परिक्षेत्र में पौधरोपण (Plantation) कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार से की गई। भेलवाटिकरा क्षेत्र में पौधरोपण (Plantation) किया गया। वहीं पौधारोपण के बाद उसे वन प्रबंधन समिति के माध्यम से बचाने का भी संकल्प लिया गया।
वन मंडल रायगढ़ द्वारा हर साल वन महोत्सव मना कर पौधरोपण (Plantation) किया जाता है और सबसे पहले खरसिया से इसकी शुरूआत हुई। जहां खरसिया में एक लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाना है। वहीं दूसरी कड़ी में रायगढ़ वन परिक्षेत्र में अब पौधरोपण का शुभारंभ किया गया। जहां रायगढ़ वन परिक्षेत्र के भेलवाटिकरा क्षेत्र में सागौन सहित मिश्रित प्राजाति के पौधों का रोपण (Plantation) कार्य शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें
चौपाटी में युवक को चाकू घोंपने वाला आरोपी कोर्ट में किया समर्पण, दो अभी भी फरार


सर्वप्रथम पौधरोपण (Plantation) कार्यक्रम में पूरे विधिविधान से पूजा अर्चना की गई और पौधरोपण (Plantation) शुरू किया गया। यहां एसडीओ एनआर खुंटे, तेंदुपत्ता विभाग के उप प्रबंध संचालक आरके सिसोदिया, रेंजर आरसी यादव, जिला सेव फारेस्ट समिति अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, डिप्टी रेंजर राजेश्वर मिश्रा, जिला सेव फारेस्ट समिति सचिव मोहसिन खान, भेलवाटिकरा वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष अवध डनसेना, सरपंच, परिसर रक्षक गोवर्धन राठौर, भूषण जांगड़े, सत्यम प्रधान सहित समिति सदस्यों व अन्य ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यहां करीब 33 सौ सागौन सहित आठ हजार छह सौ मिश्रित पौधों महुआ, आंवला खैर, कर्रा रोपण किया जा रहा है।

सारंगढ़ व अन्य जगहों में भी पौधरोपण
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार व सारंगढ़ वन परिक्षेत्र में पौधरोपण (Plantation) किया जा रहा है। जहां रायगढ़ में अब भेलवाटिकरा के बाद लोहाखान, कोसमपाली में पौधरोपण (Plantation) किया जाना है। इसके अलावा सारंगढ़ के आठ बीट में पौधरोपण (Plantation) किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मवेशियों से पौधे बचे रहे, इसके लिए पौधरोपण स्थल पर फेंसिंग भी किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो