scriptशनिवार को राहुल गांधी रायबरेली में, जनसभा को करेंगे संबोधित | rahul agndhi raebareli visit on 27 april for loksabha election 2019 | Patrika News

शनिवार को राहुल गांधी रायबरेली में, जनसभा को करेंगे संबोधित

locationरायबरेलीPublished: Apr 26, 2019 04:40:44 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 27 अप्रैल को रायबरेली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

rahul gandhi

शनिवार को राहुल गांधी रायबरेली में, जनसभा को करेंगे संबोधित

रायबरेली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 27 अप्रैल को रायबरेली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा सुबह 11 बजे शुरू होगी। जिला कांग्रेस कमेटी की मीडिया समिति के अध्यक्ष इंद्रेश विक्रम सिंह के मुताबिक राहुल भवानीदीनपुर मजरे मुरारमऊ गंगेहरा गुलालगंज ब्लाक ऊंचाहार पटेरवा बाजार सलोन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी के साथ वे अपनी माता व कांग्रेस से रायबरेली प्रत्याशी सोनिया गांधी के लिए वोट अपील भी करेंगे।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी यहां से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उन्होंने 2014 का चुनाव भी इसी सीट से लड़ा था। उन्होंने भाजपा के अजय अग्रवाल को 3,52,713 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रवेश सिंह (63,633 वोटों के साथ) और चौथे स्थान पर आम आदमी पार्टी की अर्चना श्रीवास्तव (10,383 वोटों के साथ) रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो