scriptकिसानों को नवरात्रि पर खुशखबरी, नहरों में दिया पानी | Patrika News
रायबरेली

किसानों को नवरात्रि पर खुशखबरी, नहरों में दिया पानी

5 Photos
6 years ago
1/5

विगत दिनों सिंचाई मंत्री और एमएलसी के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक में बनी सहमति और स्वीकृति को अमलीजामा पहनाने का कार्य नवरात्र के शुभ मुहूर्त में शुरू किया गया।

2/5

भाजपा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने नारियल तोड़कर नहर पटरियों के उच्चीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का शुभारंभ किया।

3/5

एमएलसी सिंह ने बताया कि दशकों से सूखे की मार झेलने वाले किसानों की समस्याओं के खात्मे के लिए संघर्ष का सुखद परिणाम आ रहा है।

4/5

परियोजना पूर्ण होने पर देवली, रजौली, सईस्ताबाद, जमुआंवां, चांदाटीकर, ऐहार अल्पिका, लालगंज रजबहा, सहजौरा रजबहा, सातनपुर, निहस्था, दुकनहा, सकतपुर, नहरों में जलसंकट समाप्त हो जायेगा।

5/5

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल,भाजपा नेता दिनेश त्रिपाठी, सतांव ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह, हरचंदपुर विधायक प्रतिनिधि पिंटू शर्मा, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता एस के झा, सहायक अभियंता एम पी सिंह, जूनियर इंजीनियर रामेंद्र कुमार साहू समेत बड़ी संख्या में डलमऊ लालगंज खीरों तथा सतांव के किसान मौजूद रहे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.