scriptकिसान मित्रों ने सरकार को दिया अल्टीमेट्स, देखें फोटो | Patrika News
रायबरेली

किसान मित्रों ने सरकार को दिया अल्टीमेट्स, देखें फोटो

5 Photos
6 years ago
1/5

सत्येंद्र मौर्या ने प्रदेश सरकार पर छलावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 7 फरवरी 2017 को भाजपा कार्यालय में पार्टी की ओर से किसान मित्र सम्मेलन कराया गया था। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने यह घोषणा की थी कि सभी किसान मित्र प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम करें।

2/5

सरकार बनते ही किसान मित्रों को सेवा में ले लिया जाएगा। आज से ही किसान मित्र अपने आपको सरकारी कर्मचारी मान ले। किन्तु विडम्बना है कि सरकार बने लंबा समय बीत गया है अब तक किसान मित्र योजना की सेवा बहाली नहीं की गई।

3/5

सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि बीती 7 जून को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी के साथ हमारी वार्ता हुई है । जिन्होंने कहा है कि किसान मित्र योजना बहाली के लिए, 500 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था करनी होगी। शर्म की बात है कि देश के अन्नदाता किसानों के, उत्थान के उद्देश्य से अगर 500 करोड़ रुपए खर्च करके किसान मित्र योजना बहाल नहीं कर सकते। तो कृषि बजट किस लिए है।

4/5

500 करोड़ रुपए बहुत छोटी रकम है किसान देश का अन्नदाता है जिस दिन किसान काम करना बंद कर देगा पूरा देश भूखा मर जाएगा। किसानों और किसान मित्रों ने मिलकर बीजेपी को सत्ता में भेजा है।सरकार 500 करोड़ रुपए की व्यवस्था करके किसान मित्र योजना बहाल करें। वर्ना अंजाम बुरा होगा।

5/5

यह देश किसानों का है किसानों के साथ गद्दारी , धोखेबाजी नही चलेगी। छलावा करके सत्ता हासिल कर लेना, अब यह चलने वाला नहीं है, देश का किसान बीजेपी को सत्ता में ला सकता है। तो सत्ता से उखाड़ कर फिर भी सकता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.