हत्या का क्या है पूरा मामला रायबरेली के बछरांवा थाना क्षेत्र के सुदौली गाँव के भावरेश्वर मंदिर में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब हेलमेट लगाए बदमाशों ने गाँव के प्रधान पति ब्रजेश सिंह उर्फ रिंकू सिंह पर पहले पीछे से गोली चलाई और फिर जब वह गिर पड़े तो सामने से कई गोलियां उनके ऊपर बरसा दी। आनन फानन परिजन उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
प्रधान पति की मौत से घर में मचा कोहराम प्रधान पति की मौत से घर में कोहराम मच गया पत्नी मंजू सिंह,पिता हरिश्चंद्र सिंह, मां सुषमा सिंह का रो रो कर बुरा हाल है। प्रधान पति की मौत से पूरे गांव में आक्रोश है ग्रामीणों ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की
है। प्रधान पति की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गयी। वारदात की सुचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह मौके पर पहुंची और घटना स्थल की गहनता से जाँच की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना के तार आपस में जोड़े। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घर वालो ने कुछ लोगो पर वारदात किये जाने की आशंका जताई है। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।