scriptदुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने उतरा जिले का व्यापारी,प्रशासन और समाजसेवी वर्ग | Businessmen, Administration and Social Workers of the District Landed | Patrika News

दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने उतरा जिले का व्यापारी,प्रशासन और समाजसेवी वर्ग

locationरायबरेलीPublished: Nov 01, 2018 09:59:11 pm

Submitted by:

Madhav Singh

दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने उतरा जिले का व्यापारी,प्रशासन और समाजसेवी वर्ग, यातायात नियमों को पालन करें जिले के आमनागरिक,सरकार भी चाहती है कि यातायात का पालन जनता करे

रायबरेली पुलिस

दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने उतरा जिले का व्यापारी,प्रशासन और समाजसेवी वर्ग

रायबरेली। वीवीआईपी जिले में आज यातायात जागरूकता अभियान के तहत सुपर मार्केट में समाजसेवी व रायबरेली पुलिस ने मिलकर यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यातायात जागरूकता अभियान में स्काउट गाइड के बच्चों एवं व्यापारियों ने प्रमुख भूमिका निभाई साथ ही उन्होंने पुलिस कप्तान सुजाता सिंह द्वारा दी गई जानकारी पर आभार प्रकट किया।
यातायात नियमों को पालन करें जिले के आमनागरिक

जिले में अगर देखा जाये तो हर रोज अमूमन रोड एक्सीडेंट में 8 से 10 मौतें हो जाती है। जिनका कारण सिर्फ लापरवाही से गाड़ियां चलाना या फिर यातायात नियमों का पालन न करना होता है। एसपी सुजाता सिंह ने कहा जब दो पहिया वाहन चलाएं तो हेलमेट जरूर पहने इससे पुलिस को लाभ नहीं होता बल्कि आप को ही फायदा होता है, इससे आपका जीवन सही सलामत रहता है साथ ही आपके घर पर इंतजार कर रहे आपके बच्चे एवं परिवार आपको अपने साथ पाकर काफी खुशी मिलती है।
सरकार भी चाहती है कि यातायात का पालन जनता करे


सरकारी निर्देशों के मुताबिक यातायात नियम का पालन करना चाहिए जिससे ना सिर्फ दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि रास्तों में आप आसानी से चल भी सकेंगे अपने साथ साथ दूसरे को भी सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने बताया जनपद में तैनाती के वक्त आते समय उन्होंने देखा रायबरेली में ट्रैफिक पूरी तरह से धीमी गति से चलता था, आए दिन जनता को जाम का सामना करना पड़ता था। तभी उन्होंने जनपद के तेजतर्रार इंस्पेक्टर अनिल सिंह को यातायात प्रभारी बनाया जिसके बाद शहर में फर्राटा भर रहे लगभग एक हजार ऑटो रिक्शा पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है। हुए जप्त कर लिए गए। शहर में आसानी से यातायात चल सके इसके लिये शहर में चार डायवर्जन बनाएं गये, जिनके जरिए आज शहर के यातायात व्यवस्था में काफी बदलाव देखा गया है। इसी के साथ शहर में फर्राटा भरते अवैध वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार तेज तर्रार शहर कोतवाल अशोक कुमार सिंह परिहार की टीम की अगुवाई में वाहनों के लगातार चेकिंग बिना हेलमेट चल रहे वाहन चालकों का चालान एवं किशोरों द्वारा चलाए जा रहे वाहनों को सीज करने जैसी कार्यवाही का श्रेय भी शहर कोतवाल अशोक सिंह को जाता है। जिनके नेतृत्व क्षमता से ही शहर में यातायात व्यवस्थित ढंग से चल रहा है। एसपी सुजाता सिंह ने कहा माता-पिता को भी हक बनता है वह अपने अबोध व किशोर बालकों को गाड़ी देने के बाद उनपर नजर रखें। जिससे ना सिर्फ उनकी जान के खतरे को टाला जा सकता है बल्कि भयानक दुर्घटना से भी बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा रायबरेली के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि यहां पर स्वयंसेवी संस्था द्वारा लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाता है जिसमें स्कूली छात्रों को रामू दादा द्वारा जागरूक किया जाता है।
मुख्य अतिथि के तौर पर आये सदस्यों ने कहा,करों यातायात के नियम का पालन


इस कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शशी शेखर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, शहर कोतवाल अशोक सिंह परिहार, यातायात प्रभारी अनिल सिंह, औतार सिंह छाबड़ा, बलजीत सिंह मोंगा एडवोकेट, रामू दादा, गुरजीत सिंह तनेजा आदि लोग शमिल हुये। एवं स्काउट गाइड के छात्रों के साथ साथ आम नागरिक व्यापारी व पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए जिन्होंने लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो