scriptभाजपा मंडल उपाध्यक्ष की कुल्हाड़ियों से काट कर की गई निर्मम हत्या, जिले में मचा हड़कंप | BJP Mandal Adhyaksh murdered by nine people in Raebareli | Patrika News

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की कुल्हाड़ियों से काट कर की गई निर्मम हत्या, जिले में मचा हड़कंप

locationरायबरेलीPublished: Jul 18, 2018 10:41:31 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष की घात लगाकर नौ लोगों ने कुल्हाड़ियों से काटकर निर्मम हत्या कर दी।

BJP leader

BJP leader

रायबरेली. शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां में रास्ते के विवाद को लेकर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष की घात लगाकर नौ लोगों ने कुल्हाड़ियों से काटकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची एसपी सुजाता सिंह व फारेन्सिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं माहौल खराब होता देख पीएसी सहित भारी पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।
ऐसे की गई हत्या-

क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां निवासी भाजपा मण्डल अध्यक्ष गंगा सागर पाण्डेय (42) अपने घर से खेत की तरफ जा रहे थे। तभी घात लगाये बैठे हमलावरों ने कुल्हाड़ियों से उनपर हमला बोल दिया। जिससे वह वहीं जमीन पर गिर पडे़। सूचना पर गांव में हड़कम्प मच गया। परिजन उन्हें घायल अवस्था में उठाकर सीएचसी ले गये, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष गंगा सागर पाण्डेय के पिता दुर्गा शंकर पाण्डेय की तहरीर पर गांव के ही सोनू शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला, बनावल शुक्ला, राजीव शुक्ला सहित नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी गांव से फरार हैं।
पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में तनाव-

मौके पर पहुंची डाॅग स्क्वायड व फारेन्सिक टीम जांच में लगी है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक राम नरेश रावत सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय भाजपाईयों के जमावड़े को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
जिले में ये दूसरी भाजपा नेता की हत्या हुई-

रायबरेली के अभी हाल ही में सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भाजपा वार्ड अध्यक्ष की खूंटे से मार मारकर हत्या कर दी गई थी। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि आज फिर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मंडल उपाध्यक्ष की निर्मम कुल्हाड़ियों से काट काट कर हत्या कर दी जाती है। यह यूपी सरकार और जिले की पुलिस के लिए एक चुनौती भरा मामला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो