scriptसांप से खेलना प्रियंका गांधी को पड़ा महंगा, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने दर्ज की शिकायत | Animal Welfare Board complaints to over Priyanka playing with snakes | Patrika News

सांप से खेलना प्रियंका गांधी को पड़ा महंगा, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने दर्ज की शिकायत

locationरायबरेलीPublished: May 02, 2019 07:55:24 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कांग्रेस महासचिव सियासी घमासान के बीच गुरुवार को सांप से खेलती नजर आई।

Priyanka

Priyanka

रायबरेली. कांग्रेस महासचिव सियासी घमासान के बीच गुरुवार को सांप से खेलती नजर आई। रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार के दौरन वो हंसा के पुरवा गांव पहुंची जहां उन्होंने सपेरों और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक सांप को अपने हाथ में भी लिया। लेकिन यही उनके लिए अब मुसीबत का सबब बना गया है।
ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी ने कहा – इस पार्टी को फायदा पहुंचाने से बेहतर मैं मरना पसंद करूंगी, मचा हड़कंप

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने डीएम से की शिकायत-

एनिमल वेलफेयर बोर्ड के अधिकारी जयप्रकाश सक्सेना ने रायबरेली के जिलाधिकारी से प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ गुरुवार को सांपों के साथ खेलने की शिकायत की। जयप्रकाश ने द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल्स एक्ट और द वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1123938722398003201?ref_src=twsrc%5Etfw
यह था मामला

प्रियंका गांधी गुरुवार दोपहर रायबरेली के हंसा के पुरवा गांव में सपेरों की बस्ती में पहुंच गई और उनसे काफी देर तक बातचीत की। मदारी से उन्होंने जहरीले सांप को अपने हाथ में लिया और उसके साथ कुछ देर खेलती भी रहीं। जब भीड़ में से किसी ने उनसे सावधान रहने को कहा तो उन्होंने कहा कि कुछ नही होगा सब ठीक है। ये अलग बात है कि गर्मी से बेहाल सांप बेजान था। सांपों का खेल दिखाने के बाद प्रियंका चुनाव प्रचार के लिए आगे बढ़ गई। कुछ लोग इस अंदाज से उनके प्रति आकर्षित भी हुए।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो