scriptसाइकिल से कोचिंग जा रही था लड़की.. पीछे से आए लड़के और तेजाब से नहला दिया, तड़पती रही वो | acid attacks on student in Raebareli | Patrika News

साइकिल से कोचिंग जा रही था लड़की.. पीछे से आए लड़के और तेजाब से नहला दिया, तड़पती रही वो

locationरायबरेलीPublished: Apr 16, 2019 06:05:45 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

-अज्ञात युवकों ने तेजाब फेंका
– बाइक सवार बदमाश फरार हो गए
-छात्रा की हालत काफी गंभीर बनी हुई है

raebareli

साइकिल से कोचिंग जा रही था लड़की.. पीछे से आए लड़के और तेजाब से नहला दिया, तड़पती रही वो

रायबरेली. जिले में मंगलवार को साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा पर पीछे से बाइक पर आ रहे दो अज्ञात युवकों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब हमले से झुलसी लड़की सड़क पर गिरकर तड़पने लगी, वहीं बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने मुंह ढक रखा था। तेजाब छात्रा बुरी तरह से छात्रा को सीएचसी ऊंचाहार से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। छात्रा की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। इस मामले की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
सीओ विनीत सिंह डलमऊ ने बताया कि एक लड़की पर एसिड अटैक हुआ है ऊंचाहार थाना क्षेत्र के रहने वाली है । जिला अस्पताल में भर्ती है, फिलहाल लड़की की हालत स्थिर है। मुकदमा लिखकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव की मदद से और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो