scriptसर्द हवाओं और बादलों की घेराबंदी से बढ़ेगी ठंडक, जाने कैसा रहेगा प्रयागराज और आसपास जिलों का मौसम | Know how the weather will be in Prayagraj and surrounding districts | Patrika News
प्रयागराज

सर्द हवाओं और बादलों की घेराबंदी से बढ़ेगी ठंडक, जाने कैसा रहेगा प्रयागराज और आसपास जिलों का मौसम

पहाड़ों पर चल रही बर्भबारी और ठंडी हवाओं से प्रयागराज और आसपास के जिलों में ठंड और बढ़ेगी।

प्रयागराजDec 22, 2023 / 09:12 am

Krishna Rai

waither_cold.jpg
प्रयागराज: पहाड़ों पर चल रही बर्भबारी और ठंडी हवाओं से प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में ठंड और गलन बढऩे लगी है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को और गलन बढने की जानकारी दी है। साथ ही भुहारों की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ सहित आसपास के जिलों का न्यनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मौसम ने पिछले सप्ताह से करवट बदलना शुरू किया है। जिसका कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मानी जा रही है। गुरूवार को प्रयागराज और आसपास के जिलों का अधिकतम तापमान २३ डिग्री सेल्सियस और न्यनतम ६ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। न्यूनतम तामपान सामान्य से कम रहा।
चल सकती है शीतलहर
मौसम जानकरों के अनुसार अब मौसम में बदलाव और तेज होगा। महीने के अंतिम दिनों में फुहार के साथ शीत लहर भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को बचाव की आवश्यकता होगी। फिलहाल अगर धूम हुई तो लोगों को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन यदि बादलों का पहरा बना रहा तो कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो