scriptगठबंधन ने UP में पहली सीट पर की आधिकारिक घोषणा, ‘कृष्णा पटेल’ को बनाया कैंडिडेट | Gathbandhan Announce First Candidate in UP Pratapgarh Lok Sabha Seat | Patrika News

गठबंधन ने UP में पहली सीट पर की आधिकारिक घोषणा, ‘कृष्णा पटेल’ को बनाया कैंडिडेट

locationप्रतापगढ़Published: Feb 11, 2019 09:36:49 pm

2004 में इस सीट पर कांग्रेस तो 2009 में समाजवादी पार्टी ने जीता था लोकसभा चुनाव।

Gathbandhan

गठबंधन

प्रतापगढ़. जब प्रियंका गांधी लखनऊ में रोड शो कर रही थीं उसी समय उनके प्रभार वाले यूपी के पूर्वांचल में शिवपाल यादव अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के साथ यूपी में नए गठबंधन को हवा देने में लगे थे। उन्होंने अपने गठबंधन वाले सहयोगी दल अपना दल (माजा जी गुट) के साथ कांग्रेस और सपा-बसपा के सबसे मजबूत गढ़ में रैली की और उसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष व अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल को प्रतापगढ़ से लोकसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया। मंच से उन्होंने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया।
Apna Dal Krishna Patel
प्रतपगढ़ से अपना दल (अविभाजित) के टिकट पर कुंवर हरिवंश सिंह बने सांसद। IMAGE CREDIT:
 

मीडिया से बातचीत में अपने गठबंधन में जनसत्ता दल को शामिल करने के लिये राजा भइया से जल्द मुलाकात करने की बात भी कही। राजा भइया के प्रतापगढ़ से अपने भाई अक्षय प्रताप सिंह को चुनाव लड़ाने की चर्चा है। याद रहे कि 2014 में प्रतापगढ़ से NDA के घटक दल अपना दल (अविभाजित) के टिकट पर कुंवर हरिवंश सिंह चुनाव जीते थे।
Apna Dal Krishna Patel
अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) की रैली प्रतापगढ़ में हुई। IMAGE CREDIT:
 

समाजवादी पार्टी और बसपा के गठबंधन व प्रियंका गांधी के पॉलिटिक्स में इंट्री कर पूर्वांचल की जिम्मेदारी लेने के बाद शिवपाल यादव भी पिछड़े वोट बैंक में सेंध लगाने के लिये सक्रिय हो गए हैं। इसके लिये उन्होंने कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन से छूटे दलों प्रसपा ने राजा भैया से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी है। साथ ही पिछड़ा वोट बैंक साधने के लिए अपना दल कृष्णा गुट को भी अपने गठबंधन का हिस्सा बना लिया।
Apna Dal Krishna Patel
शिवपाल सिंह यादव ने कृष्णा पटेल व पल्लवी पटेल के साथ मीडिया से बात की। IMAGE CREDIT:
 

सोमवार को नए सियासी समीकरण बनाने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां वो अपना दल की रैली में शामिल हुए और कृष्णा पटेल को प्रतापगढ़ का प्रत्याशी घोषित कर दिया। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनसतता दल लोकतांत्रिक को गठबंधन में शामिल करने के लिये राजा भइया से जल्द ही मुलाकात करेंगे। बताते चलें कि अपना दल क दूसरा गुट यानि अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल) फिलहाल भाजपा नीत एनडीए के साथ है।
By Sunil Somvanshi

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो