scriptसोनभद्र मामले को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन | UP Chief Minister Yogi Adityanath's effigy of combustion | Patrika News

सोनभद्र मामले को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन

locationप्रतापगढ़Published: Jul 22, 2019 10:30:46 am

Submitted by:

Hitesh Upadhyay

-जिला कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन (Pratapgarh News)

pratapgarh

सोनभद्र मामले को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत और विधायक रामलाल मीणा के नेतृत्व में सोनभद्र मामले और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के को पीडि़त परिवारों से मिलने जाने से रोककर उन्हें गिरफ्तार करने के विरोध में रविवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर प्रतापगढ विधायक रामलाल मीणा कहा कि सोनभद्र में गांव के मुखिया और उसके समर्थकों ने आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर 10 आदिवासियों को मार दिया गया। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पीडि़त परिवारों से मिलने जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया और गिरफ्तार किया गया। जिसके विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया। मीणा ने कहा कि ऐसी हृदय विदारक घटना के बाद में भी वहां के उपमुख्यमंत्री अभद्र भाषा में कह रहे हैं कि आदिवासियों का किसी जमीन पर कोई हक नहीं है। ऐसी भाषा बोलने वाले मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए। इस घटना वे भरसक निंदा करता हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता व विधायक प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राणावत विधायक रामलाल मीणा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया, प्रतापगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर, प्रतापगढ़ नगर अध्यक्ष उदय लाल अहीर, प्रदेश कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ नेतराम मेघवाल, सेवादल प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह राणावत, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव द्वारका प्रसाद देवड़ा, जिला महासचिव नरेंद्र जोशी, जिला महासचिव अशोक सुथार, जिला सचिव अशोक धोबी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पिंकेश पटवा, जिला सचिव सूरजमल मीणा, नगर संगठन महासचिव प्रवीण जैन, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुबेर सिंह चुंडावत, नगर परिषद पार्षद आशीष अहीर, नगर महासचिव पप्पू टाक, नगर महासचिव प्रशांत व्यास सहित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो