scriptसूर्योदय की पहली किरण के साथ पत्रिका फेस्ट के तहत हमराह का आयोजन देखे फोटो… | Patrika News
प्रतापगढ़

सूर्योदय की पहली किरण के साथ पत्रिका फेस्ट के तहत हमराह का आयोजन देखे फोटो…

8 Photos
1 year ago
1/8

गायन में दिखाई प्रतिभा कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। युवाओं ने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही गीत संगीत में भाग लिया। युवाओं ने मुखर होकर गाने गुनगुनाए और अपने गायन की प्रतिभा दिखाई। जिसे लोगों ने काफी सराहा।

2/8

जांचा बीपी और शुगर कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ना सिर्फ बतौर अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे अपितु उन्होंने कार्यक्रम में योग, साइक्लिंग सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और जांच कर रहे चिकित्साकर्मियों को निर्देशित करते हुए लोगों को उचित चिकित्सकीय परामर्श भी दिया।

3/8

शांतिपाठ व सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में आए श्रीब्रह्म ज्योति वैदिक गुरुकुल के बटुकों की ओर से किया गया शांति पाठ व सूर्य नमस्कार सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा। गुरुकुल के छोटे-छोटे बच्चों ने आचार्य दिनेश द्विवेदी के निर्देशन में पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ शांतिपाठ और सूर्य नमस्कार किया। बच्चों को सूर्य नमस्कार करता देखकर वहां मौजूद कई लोगों ने इसे सूर्य की आराधना के साथ ही अपने आप में सम्पूर्ण व्यायाम बताते हुए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की बात कही।

4/8

योग से सेहत हमराह कार्यक्रम के तहत योग भवन में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। पत्रिका के इस आयोजन को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखे। बड़ी संख्या में लोगों ने योग भवन पहुंचकर योगाभ्यास और प्राणायाम किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। जिनका उत्साह देखते ही बन रहा था।

5/8

विभिन्न शारीरिक गतिविधियां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे युवा, महिलाओं सहित सभी ने विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में भी बढ़-चढकऱ भाग लिया। इस दौरान विभिन्न खेलकूद केआयोजन हुए। कोई साइकलिंग करते नजर आए तो किसी ने रस्साकशी की। वहीं अन्य कई अलग-अलग खेलों के आयोजन हुए।

6/8

शांतिपाठ व सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में आए श्रीब्रह्म ज्योति वैदिक गुरुकुल के बटुकों की ओर से किया गया शांति पाठ व सूर्य नमस्कार सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा। गुरुकुल के छोटे-छोटे बच्चों ने आचार्य दिनेश द्विवेदी के निर्देशन में पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ शांतिपाठ और सूर्य नमस्कार किया। बच्चों को सूर्य नमस्कार करता देखकर वहां मौजूद कई लोगों ने इसे सूर्य की आराधना के साथ ही अपने आप में सम्पूर्ण व्यायाम बताते हुए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की बात कही।

7/8

विभिन्न शारीरिक गतिविधियां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे युवा, महिलाओं सहित सभी ने विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में भी बढ़-चढकऱ भाग लिया। इस दौरान विभिन्न खेलकूद केआयोजन हुए। कोई साइकलिंग करते नजर आए तो किसी ने रस्साकशी की। वहीं अन्य कई अलग-अलग खेलों के आयोजन हुए।

8/8

भोर के साथ संगीत की धुन हमराह में शामिल होने के लिए लोग सुबह जल्दी ही पहुंचना शुरू हो गए। प्रगति स्कूल के विद्यार्थी भी भोर होने से पहले ही कार्यक्रम स्थल पहुंच गए। ऐसे में जैसे ही सुबह की पहली किरण निकली उनमें उत्साह का संचार हुआ और उन्होंने अपने वाद्य यंत्रों से समां बांध दिया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.