script

यशवंत सिंन्हा खुद को बताया पीएम का दावेदार, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

locationनई दिल्लीPublished: Jan 21, 2019 09:26:49 pm

Submitted by:

Anil Kumar

भाजपा से अलग हो चुके पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने खुद को पीएम का दावेदार बताया है।

यशवंत सिंन्हा ने भाजपा पर साधा निशाना, खुद को बताया पीएम का दावेदार

यशवंत सिंन्हा ने भाजपा पर साधा निशाना, खुद को बताया पीएम का दावेदार

नई दिल्ली। देश की राजनीति आगामी आम चुनाव के मद्देनजर गरम है। सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप के साथ-साथ गठबंधन और महागठबंधन की बातें भी जोरों पर हैं। पीएम मोदी को रोकने के लिए विपक्ष जहां एक मंच पर साथ आने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं भाजपा अपने साथियों को साथ रखने के लिए तमाम उपाय कर रही हैं। महागठबंधन के लिए एकसाथ मंच साझा करने वाले तमाम दलों ने दबी जुबान में पीएम पद के लिए दावेदारी भी पेश की है। जिसके कारण अभी तक महागठबंधन का मूल स्वरूप सामने नहीं आ सका है। इसबीच एक बयान में भाजपा से अलग हो चुके पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने खुद को पीएम का दावेदार बताया है। एक सवाल के जवाब में सिन्हा ने कहा है कि वे अगले पीएम के लिए सबसे करीबी और प्रबल दावेदार हैं। बता दें कि अपने इस बयान के संदर्भ में उन्होंने कई वजहें भी बताई।

ममता बनर्जी ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज, कहा- अमित शाह दूसरी जगह उतार सकते हैं हेलीकॉप्टर

भाजपा पर साधा निशाना

आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 1.2 करोड़ नौकरियों की बात करते हैं, लेकिन मैं लाखों किलोमीटर की सड़कों की बात करना चाहता हूं जो अभी बनानी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमें कृषि, सिंचाई परियोजनाओं, भंडारण प्रसंस्करण के लिए भी काम करना है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। सिन्हा ने कहा कि हम हर वर्ष 1.2 करोड़ नहीं बल्कि दो करोड़, तीन करोड़ नोकरियां पैदा करेंगे। अभी ऐसा नहीं हो रहा है। इसलिए हमें किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करनी होगी जो यह सब पूरा कर सके। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि नितिन गड़करी के लिए पीएम उम्मीदवार के लिए को ई जगह नहीं है। क्योंकि नरेंद्र मोदी और अमित शाह पार्टी में सबसे उपर हैं जो ऐसा होने नहीं देंगे। आपको बता दें कि पीएम पद की दावेदारी को लेकर ममता बनर्जी, मायावती, राहुल गांधी आदि तमाम विपक्षी दलों के नेता पेश कर रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा विपक्ष पर तंज कसता रहता है और अब यशवंत सिन्हा की दावेदारी के बाद सियासत में बवाल मचना तय है।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो