scriptकुशवाहा का बड़ा ऐलान: ‘नीच’ वाले बयान पर नीतीश कुमार मांगे माफी, भाजपा को 30 तक का अल्टीमेटम | upendra kushwaha gave ultimatum to bjp | Patrika News

कुशवाहा का बड़ा ऐलान: ‘नीच’ वाले बयान पर नीतीश कुमार मांगे माफी, भाजपा को 30 तक का अल्टीमेटम

locationनई दिल्लीPublished: Nov 17, 2018 03:08:46 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा को तीस तारीख तक का अल्मटीमेटम दिया है।

upendra

कुशवाहा का बड़ा ऐलान: ‘नीच’ वाले बयान पर नीतीश कुमार मांगे माफी, भाजपा को 30 तक का अल्टमेटम

नई दिल्ली। रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने शनिवार को नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘नीच’ वाले बयान पर नीतीश माफी मांगें और खेद प्रकट करें। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद कुशवाहा ने ऐलान किया कि वो सूबे में ‘ऊंच-नीच’ विरोध दिवस मनाएंगे। कुशवाहा ने कहा कि 28 नवंबर को ऊंच-नीच विरोध दिवस मनाने का बैठक में फैसला लिया गया है। इसके बाद उसी दिन बिहार के सभी जिलों में ‘शिक्षा जन-जन का अधिकार’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत होगी।
भाजपा को दिया तीस नवंबर तक का अल्टीमेटम

वहीं, एडनीए में शीट शेयरिंग को लेकर चल रहे विवाद पर कुशवाहा ने साफ कहा कि भाजपा को फैसला लेने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद पार्टी अपना रूख स्पष्ट करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब वे भाजपा के नेताओं से नहीं मिलेंगे। तीस तारीख का इंतजार करेंगे, उसके बाद सीधा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई। भाजपा की ओर से दिया गया प्रस्ताव सम्मानजनक नहीं है। जब तक सीट शेयरिंग पर कोई सफल या असफल वार्ता पूरी नहीं हो जाती, तब तक कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। उसके बाद पार्टी अपना रुख स्पष्ट करेगी। फिलहाल, रालोसपा एनडीए में बनी रहेगी।
कानून व्यवस्था पर नीतीश को लिया आड़े हाथ

वहीं, बिहार में कानून-व्यवस्था की हालत खराब बताते हुए उन्होंने कहा कि कई पार्टी नेताओं की हत्या हुई है। कानून-व्यवस्था सुधारने को लेकर मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की गयी है। कुशवाहा ने कहा कि जदयू अध्यक्ष की ओर से पार्टी तोड़ने की लगातार कोशिश की जा रही है। ऐसी कोशिश जनतंत्र के लिए पाप है। विधायकों को बुलाकर मंत्री बनाये जाने का प्रलोभन दिया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो