शनिवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने केंद्रीय मंत्री प्रसाद शुक्ला, किरन रिजिजू और पीपी चौधरी के साथ ‘एक दिया, राम मंदिर के नाम’ का अभियान लॉन्च किया। दिए जलाकर अभियान का आगाज किया गया। इसके साथ ही एक हैशटैग #JalaoEkDiyaRamMandirKeNaamKa भी जारी किया। विजय गोयल ने बताया कि अभियान 3 नवंबर से 7 नवंबर दिवाली तक चलेगा। गोयल ने कहा इस हैशटैग के जरिये देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को उजागर किया जाएगा ताकि सभी लोग इस विषय पर कार्रवाई करें।