scriptएनडीए में जारी घमासान के बीच आई यह खुशखबरी, इस बड़े नेता ने किया यह ऐलान | shahnawaz hussain gave big statement for nda issue | Patrika News

एनडीए में जारी घमासान के बीच आई यह खुशखबरी, इस बड़े नेता ने किया यह ऐलान

locationनई दिल्लीPublished: Nov 20, 2018 07:12:22 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

एनडीए में जारी घमासान के बीज इस दिग्गज नेता ने कही बड़ी बात।

ndla

एनडीए में जारी घमासान के बीच आई यह खुशखबरी, इस बड़े नेता ने किया यह ऐलान

नई दिल्ली। बिहार एनडीए में काफी समय से घमाजान चल रहा है। सीट बंटवारे को लेकर अब तक पार्टियों के बीच सहमति नहीं बनी है। इतना ही नहीं कहा यह भी जा रहा है कि बिहार एनडीए से रालोसपा की छुट्टी तय है और सीट बंटवार को लेकर नया फॉर्मूला भी तय हो गया है। लेकिन, इसी बीच एनडीए के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। दरअसल, भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने साफ कहा है कि एनडीए में कोई फूट नहीं है और जल्द ही सारा मामला सुलझ जाएगा।
जल्द हो जाएगा सबकुछ ठीक- शाहनवाज हुसैन

बिहार के भागलपुर में पत्रकारों से बात करते हुए हुसैन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होने के बाद सारी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम अपने किसी सहयोगी को खोना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि अभी देश के कई राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वे प्रतिदिन पांच सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के बाद रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से होगी। इसके बाद सारी समस्या खत्म हो जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से जदयू और रालोसपा के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं रालोसपा अध्यक्ष ने यहां तक कहा कि उन्होंने भाजपा से जितनी सीटें मांगी है, उन्हें नहीं दिया जा रहा है। लिहाजा, उन्होंने भाजपा को 30 नवंबर तक का अल्टीमेटम दे रखा है। अब देखना यह है कि आने वाले समय में क्या परिणाम होता है।

वहीं, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यहां भाजपा की ही जीत होगी। इन राज्यों में भाजपा मजबूत स्थिति में है। हुसैन ने कहा कि वे मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार और रोड शो कर रहे हैं। लोगों का रूझान देखकर यह कहा जा सकता है कि भाजपा को पहले की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो