scriptमहाराष्ट्र कांग्रेस की रैली में नहीं पहुंचे मिलिंद देवड़ा, भड़के संजय निरूपम ने प्रदेश अध्यक्ष को कहे अपशब्द | Sanjay Nirupam target Milind Deora for not attend rahul gandhi rally | Patrika News

महाराष्ट्र कांग्रेस की रैली में नहीं पहुंचे मिलिंद देवड़ा, भड़के संजय निरूपम ने प्रदेश अध्यक्ष को कहे अपशब्द

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2019 07:28:09 pm

Submitted by:

Shivani Singh

महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस में आपसी कलह
राहुल की रैली में मिलिंद देवड़ा के ना पहुंचने पर संजय निरूपम ने उठाए सवाल
रैली में खुद के ना आने पर निरूपम ने दी सफाई

congress

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में इसी महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक पार्टियां चुनावी प्रचार के दौरान विरोधियों पर जमकर हमला बोल रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस आपस में ही लड़ रही है। पार्टी के अंदर की खींचतान लगातार बढ़ती जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण है कांग्रेस नेता संजय निरूपम और मिलिंद देवड़ा के बीच जारी अनबन।

यह भी पढ़ें

हरियाणा: अंबाला में अकाली दल में भीतरघात, कई नेताओं ने किया बीजेपी का समर्थन

दरअसल, महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली की। इस रैली में ना तो संजय निरुपम पहुंचे और ना ही मिलिंद देवड़ा। निरूपम ने राहुल की रैली में न पहुंचने का कारण बताते हुई ट्वीट किया। लेकिन अपने ट्वीट में उन्होंने मिलिंद देवड़ा पर जमकर हमला भी बोला।

खुद रैली में ना आने पर सफाई देते हुए निरूपम ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक पारिवारिक कार्यक्रम में जाने के चलते मैं देर रात को समारोह से वापस आया था। इस संबंध में मैंने राहुल गांधी को पहले ही बता दिया था। निरूपम ने आगे लिखा कि राहुल गांधी मेरे लीडर हैं और हमेशा रहेंगे। लेकिन आखिर में उन्होंने लिखा कि निकम्मा कहां था। संजय के इस ट्वीट का सीधा इशारा मिलिंद देवड़ा की तरफ ही था।

https://twitter.com/sanjaynirupam/status/1183601516797546496?ref_src=twsrc%5Etfw
गौरतलब है कि अभीनेत्री से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर के पार्टी छोड़ने के बाद से ही संजय निरूमप और मिल‌िंद देवड़ा के बीच विवाद सामने आया था। उर्मिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि निरूपम के दो करीबी नेताओं के चलते पार्टी को हार मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो