script

राम मंदिर पर आरएसएस को हिंदुओं के पक्ष में फैसले की उम्मीदः भय्याजी जोशी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 19, 2019 08:39:14 am

ओडिशा में तीन दिवसीय कार्यकारी मंडल की बैठक संपन्न।
सरकार्यवाह भैय्याजी ने कई मुद्दों पर दिए अपने विचार।
एनआरसी को पूरे देश में लागू करने की वकालत की।

bhayyaji joshi
भुवनेश्वर। बीते कई दशकों से चर्चा में रहे अयोध्या भूमि विवाद को लेकर इस बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई और अब फैसले को इंतजार है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कहा है कि राम मंदिर पर फैसला हिंदुओं के पक्ष में आने की उम्मीद है।
बिग ब्रेकिंगः चंद्रयान-2 को लेकर नासा ने कर दिया कमाल, मिल गई तस्वीर… अब इसरो को पता चल…

दरअसल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। इसके समापन के दौरान राम मंदिर के मुद्दे पर संघ के सरकार्यवाह भय्याजी जोशी ने कहा कि आशा है कि हिंदुओं के पक्ष में ही निर्णय आएगा।
16 से 18 अक्टूबर तक चली इस अहम बैठक में संघ के प्रांतस्तरीय करीब 400 प्रचारक शामिल हुए। इस दौरान देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के साथ संघ ने अपने अनुषांगिक संगठनों के कार्य की समीक्षा करने के साथ कार्यकर्ताओं की क्षमता संवर्धन पर रणनीति बनाई।
हरियाणा से दिल्ली लौटते वक्त अचानक हुआ यह हादसा, राहुल गांधी के चॉपर ने की इमरजेंसी लैंडिंग और फिर..

https://twitter.com/RSSorg/status/1185104139870560256?ref_src=twsrc%5Etfw
भय्याजी जोशी ने कहा, “किसी भी सरकार का कार्य है कि देश में घुसपैठियों की पहचान करे और नीति बना कर उसके आधार पर उचित कार्रवाई करे। अभी तक यह प्रयोग केवल असम में हुआ है। इसे पूरे देश में लागू करना चाहिए।”
चुनाव आयोग ने किया बड़ा खुलासा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बताई ऐसी बात

राम मंदिर के निर्माण को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, “हमारा मानना रहा है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की बाधाएं समाप्त हों। अब जब इस मामले को लेकर न्यायालय में सुनवाई पूरी हो चुकी है और आशा करते हैं कि निर्णय हिंदुओं के पक्ष में आएगा।”
न्यायालय से बाहर इस मामले को सुलझाने को लेकर चल रहे प्रयासों पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो भारत की प्रतिष्ठा विश्व में बढ़ी होती। उन्होंने कहा, “हमने भी इन प्रयासों का स्वागत किया था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और न्यायालय में मामला लंबे समय तक चला। अब कानूनी सुनवाई पूरी हो गई है, अब सबको निर्णय की प्रतीक्षा करनी चाहिए।”
हरियाणा की धरती से पीएम मोदी ने छोड़ा कांग्रेस पर तीर, जानकारी मिलते ही पार्टी में खलबली

https://twitter.com/RSSorg/status/1185139386553257984?ref_src=twsrc%5Etfw
समान आचार संहिता के सवाल पर उन्होंने कहा, “यह मांग काफी पुरानी है। संविधान निर्माण के समय ही इसका फैसला हो जाना चाहिए था। यह सभी के हित में है और किसी भी देश में उसके नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए।”
बड़ी खबरः चंद्रयान 2 के बारे में इसरो चीफ के सिवन ने किया बड़ा ऐलान, जवाब सुनकर फैल गई खुशी की लहर…

कश्मीरी पंडितों की वापसी के संबंध में भैय्याजी ने कहा, “सुरक्षा कारणों से उन्हें अपने घरों से पलायन करना पड़ा था। हम चाहते हैं कि कश्मीर में सुरक्षा का पुन: वातावरण बने, ताकि कश्मीरी हिंदू समाज की उनके अपने घरों में वापसी हो सके।”
अखंड भारत को उन्होंने संघ का सपना बताते हुए कहा कि विभाजित भारत के समस्त इलाकों की सांस्कृतिक धारा एक ही है।

बिग ब्रेकिंगः विक्रम लैंडर की तस्वीर सामने… चंद्रमा की सतह पर इस तरह से लैंडर… खुल जाएगी हकीकत
https://twitter.com/RSSorg/status/1185142347853492225?ref_src=twsrc%5Etfw
चुनावी जनसभा में पीएम मोदी के लिए राहुल गांधी ने कह दी ऐसी बात, सुनते ही लोगों ने…

बंगाल में निरंतर हो रही हिंसा पर उन्होंने कहा कि “किसी भी सरकार का दायित्व है कि वह नागरिकों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वामपंथी शासनकाल में विरोधी विचारधारा के प्रति प्रारम्भ हिंसा का चक्र वर्तमान सरकार के बाद भी अबाध गति से चल रहा है।”
इस मौके पर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार व सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो