scriptभाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजीव प्रताप रूडी को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता | Rajiv Pratap Rudy becomes National Spokesperson of BJP | Patrika News

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजीव प्रताप रूडी को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

Published: Dec 22, 2018 01:44:47 pm

Submitted by:

Mohit sharma

अमित शाह ने पार्टी नेता राजीव प्रताप रूडी को ओहदा बढ़ा कर उनको राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया है।

Rajiv Pratap Rudy

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजीव प्रताप रूडी को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में हार के बाद भी भारतीय जनता पार्टी जहां आत्ममंथन के दौर से गुजर रही है, वहीं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी परिणामों के विपरीत एक नेता को प्रमोशन का तोहफा दिया है। अमित शाह ने पार्टी नेता राजीव प्रताप रूडी को ओहदा बढ़ा कर उनको राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले राजीव प्रताप रूडी पहले बिहार राज्य के मामलों को लेकर ही पार्टी का पक्ष रखते थे। अब वह राष्ट्रीय मामलों पर पार्टी के विचार रखेंगे।

राजीव प्रताप रूडी बिहार के सारण से लोकसभा सांसद

23 मार्च 1962 को जन्मे राजीव प्रताप रूडी बिहार के सारण से लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले रूडी केंद्र सरकार में कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद भी संभाल चुके हैं। राजीव को पार्टी हाईकमान का करीबी नेता माना जाता है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पार्टी ने यह कदम 2019 लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए उठाया है। आपको बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जहां भाजपा को कांग्रेस के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी, वहीं तेलंगाना और मिजोरम में भी कमल नहीं खिल पाया।

बिहार में गठबंधन को लेकर भाजपा-लोजपा आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान, दिल्ली आएंगे नीतीश

2019 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल

2019 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे इन चुनावों में मिली हार से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि इन चुनावों में प्रचार की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजनाथ जैसे बड़े नेताओं ने संभाली थी।

चुनाव के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जनादेश को स्वीकारते हुए पार्टी नेताओं को आत्म मंथन की सलाह दी थी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो