script

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा-सतर्क रहें, EVM के पास हैं रहस्यमय शक्तियां

Published: Dec 07, 2018 08:56:24 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

तेलंगाना और राजस्थान में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं ‘ईवीएम से छेड़छाड़’ के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा-सतर्क रहें, EVM के पास हैं रहस्यमय शक्तियां

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। 11 दिसंबर को आने वाले देश की दोनों प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के लिए किसी लिटमस टेस्ट से कम नहीं होने वाले हैं। शुक्रवार को तेलंगाना और राजस्थान में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं ‘ईवीएम से छेड़छाड़’ के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

‘मोदी के भारत में….’

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज समाप्त हुए चुनावों के बाद सतर्क रहें। मध्यप्रदेश में मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम ने अजीब तरीके से व्यवहार किया: कुछ लोगों ने एक बस चुरा ली और दो दिनों के लिए गायब हो गए! वे एक होटल में ड्रिंक करते पाए गए। मोदी के भारत में, ईवीएम के पास रहस्यमय शक्तियां हैं।

सुरजेवाला का विवादित बयान, पीएम को कहा तुगलक, योगी को बताया औरंगजेब

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1071032441085808643?ref_src=twsrc%5Etfw

तीन तस्वीरों से उठाया EVM में छेड़छाड़ का मुद्दा

कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके साथ तीन तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें मध्यप्रदेश के सागर की एक घटना का जिक्र किया, जहां बिना पंजीकरण नंबर वाले एक स्कूल बस से ईवीएम को ले जाया गया और मतदान समाप्त होने के 48 घंटे बाद ईवीएम को कलेक्शन सेंटर पहुंच गया। एक अन्य तस्वीर घटना में, दो मतदान अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के होटल के अंदर ईवीएम के साथ शराब पीते पाए गए थे। कांग्रेस ने मंगलवार को चुनाव आयोग में इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो