scriptपंजाब: CM अमरिंदर सिंह ने मोदी पर साधा निशाना, करार दिया देश का सबसे खराब ‘पीएम’ | punjab-CM amarinder-singh-calls-narendra-modi-worst-leader India | Patrika News
राजनीति

पंजाब: CM अमरिंदर सिंह ने मोदी पर साधा निशाना, करार दिया देश का सबसे खराब ‘पीएम’

अमरिंदर सिंह की ओर से तीखा हमला कर्ज माफी, 1984 दंगों और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर मोदी के निशाना साधने के एक दिन बाद आया है।

नई दिल्लीJan 05, 2019 / 04:06 pm

Dhirendra

amrinder singh

पंजाब: CM अमरिंदर सिंह ने मोदी पर साधा निशाना, करार दिया देश का सबसे खराब ‘पीएम’

नई दिल्‍ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्‍होंने पीएम पर हमला बोलते हुए जुमलेबाज बताया है। सीएम यहीं पर नहीं रुके। इससे आगे बढ़ते हुए उनहोंने मोदी को देश में अब तक का सबसे खराब प्रधानमंत्री करार दिया। उन्‍होंने कहा है कि स्वतंत्रता के बाद देश ने जो नेता देखे हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे खराब हैं। बता दें कि अमरिंदर सिंह की ओर से तीखा हमला कर्ज माफी, 1984 दंगों और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर मोदी के निशाना साधने के एक दिन किया है।
इस बात की चुनौती दी
पंजाब के सीएम ने पीएम को चुनौती दी है कि वह पिछले पांच वर्षों में अपनी सरकार की ओर से पूरा किए गए एक भी वादे का उदाहरण बताएं। उन्होंने मोदी की गुरदासपुर रैली का उल्लेख करते हुए कहा कि जुमलेबाज पीएम ने अपने धोखे और मनगढंत बातों से देश को निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। वादों को पूरा नहीं करने और मनगढंत बातें बोलने की वजह से 2019 में लोगों ने उन्‍हें सत्‍ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। उन्‍होंने कहा कि मोदी चुनाव से पांच महीने पहले ही लोकप्रियता खो चुके हैं। लोगों उनमें भरोसा नहीं रहा। इसलिए लोकसभा चुनाव में उनका हारना तय है।

Home / Political / पंजाब: CM अमरिंदर सिंह ने मोदी पर साधा निशाना, करार दिया देश का सबसे खराब ‘पीएम’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो