नरेन्द्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 में हुआ।
भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ दिलायी।
नरेन्द्र मोदी स्वतन्त्र भारत के 15वें प्रधानमन्त्री हैं और इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं।
मोदी नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीती।
इससे पूर्व नरेन्द्र मोदी गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमन्त्री रहे।
गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014तक) मुख्यमन्त्री चुना।
गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी मोदी सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले भारतीय नेता हैं।
नरेन्द्र मोदी को नमो नाम से भी जाना जाता है।
टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ़ द ईयर 2013 के 42 उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है।