scriptनीरव मोदी की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने कहा- बीजेपी का चुनावी स्टंट | politics start on nirav modi arrest, Congress says election Stunt | Patrika News

नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने कहा- बीजेपी का चुनावी स्टंट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 20, 2019 06:37:45 pm

Submitted by:

Shivani Singh

नीरव मोदी को लंदन से किया गया गिरफ्तार
बीजेपी ने इसे बताया सरकरा की बड़ी कार्रवाई
कांग्रेस ने कहा, चुनाव की वजह से हुआ ऐसा

nirav modi

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी गिरफ्तार हो चुका है। उसे लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे वेस्टमिंस्टर की कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, नीरव मोदी की गिरफ्तारी के बाद सियासत भी शुरू हो चुकी है। बीजेपी इसे सरकार की बड़ी कामयाबी बता रही है तो वहीं कांग्रेस ने इसे चुनावी स्टंट करार दिया है।

यह भी पढ़ें

देश के 25 लाख चौकीदारों से पीएम की बात, ‘विपक्ष ने सभी सिक्युरिटी गार्ड को दी गाली, मांगता हूं माफी’

नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी बीजेपी का एक चुनावी हथकंडा है। बीजेपी ने खुद उसे भारत भेजा था। अब उसे दोबारा वापस लाया जा रहा है। चुनाव के बाद उसे फिर से भेज दिया जाएगा। वहीं, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने गुलाब नबी आजाद की टिप्पणी पर पटवार किया है। केंद्रीय मंत्रीने कहा कि नीरव मोदी की गिरफ्तारी यह दिखाती है कि चौकीदार ने चौकीदारी दिखाई। उन्होंने कहा कि जब भी कोई भगौड़ा पकड़ा जाता है तो कांग्रेस परेशान हो जाती है।

https://twitter.com/ANI/status/1108312496195010560?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, उमर अबदुल्ला ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नीरव मोदी की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी इसका श्रेय पीएम मोदी को दे रही है जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। लंदन में टेलीग्राफ और उसके मीडिया कर्मियों ने नीरव मोदी को खोज निकाला था। नाकि पीएम मोदी या उनकी एजेंसी ने।

https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1108306466979672064?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो