scriptभाजपा सांसद परेश रावल का कांग्रेस पर तंज, गांधी-नेहरू के नाम सैकड़ों चीजें, पटेल की एक प्रतिमा पर हंगामा क्यों? | paresh rawal comment on congress why problem with statue of unity | Patrika News

भाजपा सांसद परेश रावल का कांग्रेस पर तंज, गांधी-नेहरू के नाम सैकड़ों चीजें, पटेल की एक प्रतिमा पर हंगामा क्यों?

locationनई दिल्लीPublished: Nov 01, 2018 03:23:07 pm

अभिनेता परेश रावल का कांग्रेस पर तंज, गांधी-नेहरू के नाम सैकड़ों चीजें, पटेल की एक प्रतिमा पर हंगामा क्यों

paresh

अभिनेता परेश रावल का कांग्रेस पर तंज, गांधी-नेहरू के नाम सैकड़ों चीजें, पटेल की एक प्रतिमा पर हंगामा क्यों

नई दिल्ली। अभिनेता और भाजपा के लोकसभा सांसद परेश रावल ने कांग्रेस पर बड़ा तंज कसा है। इस बार उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाल को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बहाने निशाना साधा है। रावल ने कहा है कि देश में सैकड़ों चीजों में गांधी-नेहरू का नाम अंकित है। चाहे फिर वो चौराहे हों या फिर स्टेडियम या फिर योजनाएं तब किसी की कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन सरदार पटेल की एक प्रतिमा को लेकर इतना बड़ा हंगामा कर डाला। ये बात कुछ समझ नहीं आई।
https://twitter.com/SirPareshRawal/status/1057904899676090368?ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल रावल ने ट्वीट के जरिये कांग्रेस और उन लोगों पर निशाना साधा जो सरदार पटेल की प्रतिमा को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। रावल ने ट्वीट में लिखा इस देश में 99 शिक्षण संस्थान, 66 योजनाएं, 26 खेल पुरस्कार, 17 स्टेडियम, 9 एयरपोर्ट, 41 पुरस्कार, 37 अस्पताल, 17 नेशनल पार्क, 37 सड़कें, 17 छात्रवृत्ति बावजूद इसके लोगों को उस व्यक्ति की प्रतिमा से समस्या है, जिसने पूरे देश को जोड़ने का काम किया।

आपको बता दें कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मे उनकी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। बताया जा रहा है कि इस प्रतिमा पर करीब तीन हजार करोड़ रुपए का खर्च आया है। प्रतिमा के अनावरण के बाद से ही इसको लेकर देशभर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उधर…पटेल के पोते ने भी इस प्रतिमा के निर्माण को पैसों की बर्बादी बताया है।
सरदार पटेल को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आखिर पिछले करीब ७० सालों से भाजपा और संघ को पटेल याद क्यों नहीं आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो