scriptपप्‍पू यादव ने गिरिराज सिंह से की बड़ी अपील, आइए लोगों की सहायता के लिए मिलकर हाथ बटाएं | Pappu Yadav appeals to Giriraj Singh let's join hands to help people | Patrika News

पप्‍पू यादव ने गिरिराज सिंह से की बड़ी अपील, आइए लोगों की सहायता के लिए मिलकर हाथ बटाएं

locationनई दिल्लीPublished: Oct 02, 2019 02:33:11 pm

Submitted by:

Dhirendra

पप्‍पू यादव ने मोदी के मंत्री पर कसा तंज
आइए एक साथ मिलकर लोगों की करते हैं मदद
भारी बारिश और बाढ़ से पटना का हाल बेहाल

gigiraj-pappu_yadav.jpg
नई दिल्‍ली। पिछले कुछ दिनों से पटना सहित बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से प्रलय की स्थिति है। आपदा की इस घड़ी में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय ( JAP ) अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया। अब तो उन्‍होंने मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह को बहुत बड़ा ऑफर दिया है।
उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री से अपील की है कि आइए हम सब मिलकर लोगों को विपदा से बाहर निकालने में मदद करें।

न कोई रोहिंग्‍या है न बांग्‍लादेशी

दरअसल, भारी बारिश और बाढ़ की वजह से पिछले कुछ दिनों ने पटना के लोग बेहाल हैं। मुसीबत झेल रहे लोगों के बीच जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव लगातार राहत सामग्री बांट रहे हैं। पप्पू आज लगातार तीसरे दिन पटना के जलजमाव वाले इलाकों में मदद करते दिखे।
पीड़ितों की मदद के लिए निकले पप्पू ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को इसी दौरान बड़ा ऑफर दे डाला। उन्‍होंने मोदी के मंत्री से अपील की है कि वह पटना में आपदा झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आएं।
पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह से कहा है कि पटना में न कोई रोहिंग्या है और न ही बांग्लादेशी। पटना में बाढ़ से प्रभावित ज्यादातर आबादी हिंदुओं की है लिहाजा आपको मदद के लिए आगे आना चाहिए।
गिरिराज पर कसा तंज

जाप के अध्‍यक्ष पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि आप सच्चे देशभक्त हैं और सब कुछ मजहब की नजर से देखते हैं। पटना में पीड़ित हिंदुओं की तादाद ज्यादा है। अगर आप चाहे तो हम दोनों साथ मिलकर लोगों तक राहत पहुंचा सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो