scriptसीलबंद घर का ताला तोड़ने के विवाद पर बोले मनोज तिवारी, ‘पहले कांग्रेस अब ‘आप’ लोगों को कर रही है गुमराह’ | Manoj tiwari says Congress then A Kejriwal now misled people | Patrika News
राजनीति

सीलबंद घर का ताला तोड़ने के विवाद पर बोले मनोज तिवारी, ‘पहले कांग्रेस अब ‘आप’ लोगों को कर रही है गुमराह’

सीलबंद घर का ताला तोड़ने का वीडियो वायरल हुआ था।

नई दिल्लीSep 17, 2018 / 08:44 am

Saif Ur Rehman

Manoj

सीलबंद घर का ताला तोड़ने के विवाद पर बोले मनोज तिवारी, ‘पहले कांग्रेस अब ‘आप’ लोगों को कर रही है गुमराह’

नई दिल्ली। मनोज तिवारी के सीलबंद घर का ताला तोड़ने पर विवाद मच हुआ है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी पर तीखा हमला बोला है। वहीं मनोज तिवारी ने कांग्रेस और आप पर पलटवार करते हुए कहा कि, “मैं पिक एंड चूज सिस्टम के खिलाफ हूं।” मनोज तिवारी ने कहा है कि, ” पहले कांग्रेस और अब अरविंद केजरीवाल ने लोगों को अनाधिकृत ( कॉलोनी ) को अधिकृत रूप में परिवर्तित करने के नाम पर गुमराह कर दिया है। एक अनाधिकृत कॉलोनी में एक घर को सील किया गया। यदि वहां 1000 घर हैं तो केवल एक घर को सील क्यों किया गया? मैं इस पिक एंड चूज सिस्टम का विरोध करता हूं। ” बता दें कि इससे पहले मनोज तिवारी ने कहा था कि , ‘मैं नगर निगम को भी नहीं बख्शूंगा, चाहे वहां भाजपा का ही शासन क्यों न हो।’
पीएम मोदी और राहुल गांधी के मंदिर-मस्जिद जाने पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किया कटाक्ष

https://twitter.com/ANI/status/1041509658089988096?ref_src=twsrc%5Etfw
वीडियो हुई वायरल
रविवार को एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें मनोज तिवारी एक सील्ड घर का ताला तोड़ रहे हैं। उनके साथ दर्जनों लोग भी हैं। वीडियो गोकुलपुर गांव का बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, एक अनाधिकृत कॉलोनी में करीब पांच हजार घर हैं, लेकिन सीलिंग का नोटिस करीब 150 को आया। वहीं एक गली में एक मकान को सील किया गया। मनोज तिवारी ने मीडिया को बताया कि, “जिसका वह मकान था वह आदमी रोने लगा क्योंकि उसके अंदर उसकी गाय बंधी थी जिसके दूध से उसके बच्चे पलते हैं, तो मैंने कहा यह तो बहुत ही नाइंसाफी है तो उस भीड़ के दबाव में सील का ताला टूट गया।’
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
‘आप ‘ ने मांगा इस्तीफा

मनोज तिवारी द्वारा सीलबंद घर का तोला तोड़ने पर आप के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की नोटबंदी और जीएसटी के बाद अब सीलिंग ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, “वह (भाजपा) सुबह में सीलिंग करती है और शाम में ताला तोड़ती है। क्या वह समझती है कि लोग मूर्ख हैं। ” उधर कांग्रेस ने सीलिंग अभियान से प्रभावित लोगों को बचाने में विफल रहने पर तिवारी समेत भाजपा सांसदों के इस्तीफे की मांग की।

Home / Political / सीलबंद घर का ताला तोड़ने के विवाद पर बोले मनोज तिवारी, ‘पहले कांग्रेस अब ‘आप’ लोगों को कर रही है गुमराह’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो