scriptमैंगो पॉलिटिक्स: बिहार विधानसभा में बांटे गए आम, राबड़ी ने कहा- खानेवाले को लगेगी ‘हाय’ | mango politics in bihar assembly rabri targeted nitish govt | Patrika News

मैंगो पॉलिटिक्स: बिहार विधानसभा में बांटे गए आम, राबड़ी ने कहा- खानेवाले को लगेगी ‘हाय’

locationनई दिल्लीPublished: Jul 03, 2019 03:40:14 pm

Submitted by:

Shivani Singh

Mango Politics in Bihar Assembly
Bihar Assembly में बांटे गए Mangoes और Mango Saplings
Mangoes distribution पर Rabri Devi ने Nitish Govt पर बोला हमला

bihar

मैंगो पॉलिटिक्स: बिहार विधानसभा में बांटे गए आम, राबड़ी ने कहा- खानेवाले को लगेगी ‘हाय’

नई दिल्ली। बिहार में अब आम पर राजनीति ( Mango Politics in Bihar Assembly ) शुरू हो गई है। बुधवार को बिहार विधानसभा में मानसूत्र सत्र के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला। नीतीश सरकार ( Nitish government ) की तरफ से विधानसभा सदस्यों को आम की टोकरी और आम के पौधे बांटे गए। इसका मकसद सभी को पौधे लगाने के लिए जागरूक करना था। लेकिन अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। आरजेडी विधायकों ने आम की टोकरी और पौधे लेन से मना कर दिया और विधानसभा के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें

नित्‍यानंद राय: आतंकियों और अलगाववादियों को सबक सिखाने के लिए जारी रहेगा देशद्रोह कानून

https://twitter.com/ANI/status/1146319047807635457?ref_src=twsrc%5Etfw

राबड़ी का नीतीश सरकार पर हमला

RJD नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ( rabri devi ) ने आम बांटने पर JDU और BJP पर जमकर हमला बोला। राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ जहां राज्य में बच्चों की मौंते हो रही हैं। गरीब लोगों के घर उजड़ रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ बिहार सरकार आम बांट रही है। पूर्व सीएम ने यहां तक कह दिया कि जो आम खाएगा उन्हें गरीब बच्चों की हाय लगेगी।

https://twitter.com/ANI/status/1146316404095934464?ref_src=twsrc%5Etfw

नीतीश सरकार की सफाई

बिहार सरकार में मंत्री श्याम रजक ने कहा, ‘राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है। पर्यावरण बेहद खतरनाक स्थिति में है। हम आम के पौधे वितरित कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संदेश दे रहे हैं। जिससे हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सके। आम को राजनीति ( Mango Politics in Bihar Assembly ) से जोड़ कर देखना गलत है।

यह भी पढ़ें

किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया

चमकी का कहर

गौरतलब बै कि बिहार में चमकी बुखार ने कहर बरपाया है। अब तक चमकी की वजह से 170 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। अकेल मुजफ्फरपुर में 130 से ज्यादा बच्चे जान गवां चुके हैं। इस मामले में नीतीश सरकार की बड़ी नाकामी सामने आई थी। बच्चों की मौत के कई दिनों बाद राज्य सरकार इस ओर जागी और अस्पतालों का दौरा किया था।

chamki

खुद सीएम नीतीश कुमार लगभग 100 बच्चों की मौत के 10 दिन बाद अस्पतालों का दौरान करने आए थे। इस दौरान उन्हें लोगों को कड़ा विरोध भी झेलना पड़ा।

बता दें कि इस मामले में कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई थी। जिस पर सुनवाई भी हुई । लेकिन अब राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ने सरकार पर ‘मैंगो पॉलिटिक्स’ ( Mango Politics in Bihar Assembly ) करने का आरोप लगाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो