scriptलोकसभा चुनावः भाजपा ने जारी की सात राज्यों के 24 प्रत्याशियों की सूची | Loksabha Election: BJP releases 24 candidates list for 7 states | Patrika News
राजनीति

लोकसभा चुनावः भाजपा ने जारी की सात राज्यों के 24 प्रत्याशियों की सूची

केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने जारी की सूची।
इनमें चौथे, पांचवें और छठे चरण में होने वाले मतदान के प्रत्याशी शामिल हैं।
ओडिशा विधानसभा और यूपी-एमपी विधानसभा उप-चुनाव के चार प्रत्याशी भी किए घोषित।

नई दिल्लीApr 06, 2019 / 06:40 pm

अमित कुमार बाजपेयी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में हलचल मची हुई है। चुनाव प्रचार, सीटों का बंटवारा, बूथ लेवल पर मैनेजमेंट समेत तमाम बातों को लेकर जोड़-घटाना चल रहा है। इस बीच शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कई राज्यों के 24 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं, पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए दो और मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश के उप-चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
यह भी पढ़ेंः वायनाड हुआ 4G: चार गांधी मैदान में, राहुल के सामने Rahul और Raghul भी

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार दोपहर यह सूची जारी की। इस सूची में 24 लोकसभा प्रत्याशियों और चार विधानसभा प्रत्याशियों यानी कुल 28 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
इस सूची में हरियाणा के 8, मध्य प्रदेश-झारखंड के 3-3, ओडिशा-पश्चिम बंगाल के 1-1, राजस्थान-उत्तर प्रदेश के 4-4 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इन सभी लोकसभा सीटों पर चौथे, पांचवें और छठे चरण में मतदान होना है।
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जानिए प्रमुख लोकसभा सीटों-उम्मीदवारों की स्थिति

गुड़गांव हरियाणा से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से विवेक सेजवाल्कर, देवास (एमपी) से महेंद्र सोलंकी, भरतपुर (राजस्थान) से बिभुप्रसाद तराई, राजसमंद से दिया कुमारी, फूलपुर (यूपी) से केशरी पटेल, पश्चिम बंगाल पुरुलिया से ज्योतिर्मय महतो और रांची (झारखंड) से संजय सेठ का नाम प्रमुख है।
यह भी पढ़ेंः महिला सांसदों के लिए नहीं धड़कता है ‘देश का दिल’, 7 दशक में केवल सात को चुना

ओडिशा विधानसभा चुनाव की सातवीं सूची

चौथे चरण में ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दो उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इनमें केंद्रपारा (एससी) सीट पर सुनाकर बेहरा और ककतपुर (एससी) से रबी मलिक को टिकट दी गई है।
विधानसभा उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार

मध्य प्रदेश विधानसभा उप-चुनाव के लिए छिंदवाड़ा से विवेक साहू (बंटी) और उत्तर प्रदेश की निगहासन सीट से शशांक वर्मा को टिकट दी गई है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok Sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Home / Political / लोकसभा चुनावः भाजपा ने जारी की सात राज्यों के 24 प्रत्याशियों की सूची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो