scriptगुजरात: भावनगर में इंसान को खा गया शेर, क्षत विक्षत शव बरामद | Lion attack on fisherman worn bitten dead body found in Bhavnagar | Patrika News

गुजरात: भावनगर में इंसान को खा गया शेर, क्षत विक्षत शव बरामद

Published: Dec 14, 2018 07:53:34 am

Submitted by:

Dhirendra

नवंबर माह में भी देवलिया फॉरेस्ट रेंज में दो शेरों ने तीन वन कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। इसमें एक की मौत हुई थी, और दो बुरी तरह घायल हुए थे।

gujrat

गुजरात: भावनगर में इंसान को खा गया शेर, क्षत विक्षत शव बरामद

नई दिल्ली। गुजरात के भावनगर स्थित गिर वन के शेरों ने अब जंगल से बाहर इंसानी इलाकों तक अपना दायरा बढ़ा लिया है। उनका आतंक लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा ही एक मामला भावनगर के महुआ तहसील के पिगलेश्वर में देर रात सामने आया है। यहां पर एक शेर ने जंगल के रास्‍ते से गुजर रहे एक मछुआरे पर हमला बोल दिया। रात के अंधेरे में जब तक मछुआरा संभल पाता शेर उसे अपना शिकार बना चुका था। शेर के इस हमले के कारण इस क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
आधा शरीर शेर खा गया
दरअसल, 37 वर्षीय रामभाई चुडासमा नाम का मछुआरा रात के वक्त अपने घर लौट रहा था। उसी वक्त करीबन दो बजे शेर ने हमला कर दिया। शेर के इस हमले में रमाभाई की मौत हो गई। उनका क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उनका आधा शरीर शेर खा गया था।
3 कर्मचारियों पर भी हुआ था हमला
गिर के जंगल के आसपास के गावों में शेर की वजह से भय का माहौल है। वन विभाग के कर्मचारियों ने शेर को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अब तक शेर को पकड़ा नहीं जा सका है। इस कारण गांव में डर का माहौल बना हुआ है। हाल ही में देवलिया फॉरेस्ट रेंज में दो शेरों ने तीन वन कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। इसमें एक की मौत हुई थी, जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए थे। यह घटना नवंबर माह की है। इस घटना में गिर के जंगल में दो आदमखोर शेरों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया था। हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह जख्मी हो गए थे। नवंबर में शेर ने सबसे पहले एक वनकर्मी पर हमला किया। इस वनकर्मियों को बचाने के लिए दो साथी वहां पहुंचे। इससे शेर और उग्र हो गया और उसने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। घायल वन कर्मचारी को जूनागढ़ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। वनकर्मी की हालत नाजुक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो