script

रफाल सौदे पर लालू ने ट्वीट कर ली चुटकी, ‘जहाजवा ही चुरा कर खाने लग गए वो भी लड़ाकू…’

locationनई दिल्लीPublished: Sep 24, 2018 07:48:09 pm

Submitted by:

Anil Kumar

चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के ट्वीटर हैंडल से भी मोदी सरकार पर रफाल को लेकर चुटकी ली गई है।

रफाल सौदे पर लालू ने ट्वीट कर ली चुटकी, 'जहाजवा ही चुरा कर खाने लग गए वो भी लड़ाकू...'

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव

नई दिल्ली। देश की राजनीति में इन दिनों रफाल लडाकू विमान को लेकर जमकर सियासत हो रही है। रफाल के सौदे में कथित तौर पर भ्रष्टाचार को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आपस में भिड़ गए हैं। जहां एक ओर विपक्ष सरकार पर हमलावर है तो वहीं सत्तापक्ष इससे साफ इंकार कर रहा है। इस बीच चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के ट्वीटर हैंडल से भी मोदी सरकार पर रफाल को लेकर चुटकी ली गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि ‘जहाजवा ही चुरा कर खाने लग गए वो भी लड़ाकू….ऊ भी मिसाइल से लैस। गजबे बा…।’ बता दें कि लालू के परिवार की सलाह पर उनकी मीडिया टीम ही लालू के ट्वीटर अकाउंट को चलाती है। यह ट्वीट लालू प्रसाद यादव के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सोमवार (24 सितंबर) को ट्वीट किया गया।

https://twitter.com/laluprasadrjd/status/1044167049960935424?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्वीटर पर लोगों ने जमकर उडा़या मजाक

आपको बता दें कि लालू यादव के ट्वीटर हैंडल से किए गए ट्वीट को उनका आधिकारिक ट्वीट समझा गया और यूजर्स ने जमकर खिल्ली उडा़ई। किसी ने समर्थन में ट्वीट किया तो किसी ने जमकर मजाक उड़ाया। एक यूजर्स ने लिखा कि ‘ई बात भैंसवा का चारा खाने वाला कहत है। अगला जन्म इको भैंस का ही दियो प्रभु’।

https://twitter.com/Goldenthrust/status/1044168451961630720?ref_src=twsrc%5Etfw

तो एक अन्य यूजर्स ने लिखा ‘चारा चोरवा जेल में से ट्वीट कर ता….उ भी सूरज पर थूकत बा गजबे चारा पचईले बा…..’।

https://twitter.com/jeetensingh/status/1044175780207448064?ref_src=twsrc%5Etfw

एक यूजर्स ने लिखा ‘चारा घोटाले में सजा काट रहे कैदी न. 3351 लालू यादव जब जेल के अंदर से प्रधानमंत्री को ईमानदारी का ज्ञान देते हैं तो ऐसा लगता है ओसामा बिन लादेन अहिंसा का पाठ पढ़ा रहा है’।

https://twitter.com/iAnkushDwivedi/status/1044187047039123459?ref_src=twsrc%5Etfw

एक अन्य ने लिखा ‘बताईए जी, लालू जी को झूठे केस में जेल भेजकर, जहाज गड़प रहा है सब ! लालू जी की औकात चराचोर की बनाने में मोदी का सबसे बड़ा हाथ है !वर्ना माटी और गुह तक खाने का माद्दा है, लालूजी के पास!’

https://twitter.com/OMPRAKASH355/status/1044173956238868480?ref_src=twsrc%5Etfw

तो वहीं एक ने कहा ‘लगता चारा नहीं मिल रहा है जेल में लोलवा को। तभी चुराया हुआ याद आ रहा है। जुगाली सही से किया करो ताकि अपने कुकर्म याद आये आपको। दूसरों के ऊपर झूठे आरोप लगाया करो।’

https://twitter.com/Pardeep_Kumar80/status/1044184586459250688?ref_src=twsrc%5Etfw

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि विपक्ष ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने रफाल विमान के सौदे में भ्रष्टाचार किया है। आरोप है कि यूपीए के दौरान तय किया गए दाम से तीन गुणा अधिक दाम पर विमान को खरीदा गया है। इसके अलावा यह भी आरोप है कि HAL की बजाए सौदे से कुछ दिन पहले ही बनी रिलायंस डिफेंस को साझेदार बनाया गया है। कांग्रेस ने कहा है कि इस डील के जरिए अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस को कथित तौर पर 30,000 करोड़ का फायदा पहुंचाया गया। बता दें कि इसी डील को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप की लड़ाई चल रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो