script

3 दिन में भाग्य बदल देंगे यह उपाय, बुरे से बुरा समय हो जाएगा दूर

locationभोपालPublished: Sep 12, 2018 05:39:09 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

3 दिन में भाग्य बदल देंगे यह उपाय, बुरे से बुरा समय हो जाएगा दूर

kismat badalne ke upay

3 दिन में भाग्य बदल देंगे यह उपाय, बुरे से बुरा समय हो जाएगा दूर

भोपालः हर इंसान के जीवन में कुछ ना कुछ अच्छा और बुरा समय चलता ही रहता है। ज्यादातर लोग अपने अच्छे समय में किसी चीज के बारे में नहीं सोचते, लेकिन बुरे समय में उसे सबसे पहले भगवान की याद आती है। वह चाहता है कि, कोई ऐसा उपाय कोई ऐसा टोटका उसे करने को मिल जाए जिससे उसके ऊपर बीत रहे बुरे समय का निवारण हो जाए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जीवन में आ रही परेशानियों के लिए कभी-कभी व्यक्ति भाग्य को दोष देता है। कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे उपाय बताए जाते हैं, जिसके करने से इन समस्याओं का निवारण होता है।

इन समस्याओं का होगा तुरंत निवारण

दुनिया में किसी को काम कारोबार में उन्नति ना होने की समस्या रहती है। किसी को धन प्राप्ति ना होने की चिंता रहती है। कई लोग अपने परिवार में चल रही उठापटक से परेशान रहते हैं, तो कई लोग पति-पत्नि के बीच बिगड़े रिश्तों से चिंतित रहते हैं। ऐसे ही इंसान के जीवन में कई समस्याएं आती रहती हैं, जिसका ठीक समय पर निवारण ना हो तो कई बार लोग अपने आप में काफी टूट भी जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए खास उपाय लेकर आए हैं, जिनके करने से इंसान व्यापार में उन्नति, धन प्राप्ति, सदस्यों में एकता जैसी समस्याएं हल की जा सकती हैं। तो आइए जानते है ऐसे ही कुछ उपाय।

ये उपाय दुर्भाग्य को बना देंगे सौभाग्य

-मां लक्ष्मी की भगवान विष्णु के साथ पूजा करें। पूजा के बाद किसी गरीब को खाना खिलाएं। इससे आपके घर लक्ष्मी का वास होगा। बता दें कि, जहां लक्ष्मी का वास होता है, वहा धन वर्षा होना तय है।

-ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आप बरगद के पत्ते को गुरु पुष्य या रवि पुष्य योग में लाकर उस पर हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें। ऐसा करने से घर में सुकून और शांति का माहौल बढ़ता है। घर परिवार में बने कलेह भी खत्म हो जाएंगे।

-घर के मुख्य द्वार के ऊपर भगवान गणेश का चित्र इस प्रकार लगाएं कि उनका मुख घर के अंदर की ओर रहे। उस पर सुबह दूर्वा जरूर अर्पित करें। ऐसा करने ले घर में खुशहाली प्रवेश करेगी।

-काली हल्दी की एक गांठ को आप अपनी तिजोरी में रखें। इससे धनवर्षा तो होगी ही, दिमागी सुकून भी प्राप्त होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो