script

कीर्ति भाजपा से हुए आजाद, राहुल के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

locationनई दिल्लीPublished: Feb 18, 2019 12:29:30 pm

कीर्ति भाजपा से हुए आजाद, राहुल के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

kirti azad

कीर्ति भाजपा से हुए आजाद, राहुल के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से निलंबित चल रहे सांसद कीर्ति आजाद ने सोमवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। आज उन्होंने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कीर्ति आजाद को पार्टी में शामिल किया। आपको बता दें कि कीर्ति आजाद पहले ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले थे लेकिन पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले की वजह से उन्होंने कांग्रेस जॉइन करने की तिथि आगे बढ़ा दी थी।

सदस्‍यता लेने के बाद कीर्ति आजाद कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। कांग्रेस का दामन पकड़ने के बाद सबसे पहले आजाद मिथिलांचल के दौरे पर निकलेंगे। भाजपा में रहते हुए कीर्ति आजाद ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ कई बयान दिए थे, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।
https://twitter.com/ANI/status/1097369277399674881?ref_src=twsrc%5Etfw
आज सुबह कीर्ति आजाद ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई, मैंने मिथिला की परंपरा में उनको मखाना की माला, पाग, चादर से सम्मानित किया। कीर्ति आजाद को 2015 में पार्टी से निलंबित किया गया था, जिसके बाद से वो भाजपा के खिलाफ बयान देकर पार्टी को असहज स्थिति में डालते रहे हैं।

इससे पहले कीर्ति आजाद ने ट्वीट में लिखा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे सैनिकों के सम्मान में कांग्रेस में मेरी जॉइनिंग अब 18 को होगी। शहीदों के लिए तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। कोई व्यक्ति या पार्टी देश से बढ़कर नहीं हो सकती और सैनिकों की शहादत पूजनीय है उनके सम्मान में यह निर्णय लिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो