scriptकर्नाटक की सियासत में घमासान के बीच शिवकुमार का एक और बयान, हमारे संपर्क में सभी विधायक | karnataka politics shivkumar give big statement on mla trade | Patrika News

कर्नाटक की सियासत में घमासान के बीच शिवकुमार का एक और बयान, हमारे संपर्क में सभी विधायक

locationनई दिल्लीPublished: Jan 15, 2019 12:54:05 pm

कर्नाटक की सियासत में घमासान के बीच शिवकुमार का एक और बयान, हमारे संपर्क में सभी विधायक

shiv kumar

कर्नाटक की सियासत में घमासान के बीच शिवकुमार का एक और बयान, हमारे संपर्क में सभी विधायक

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों आया भूचाल कम होने का नाम नहीं ले रहा। एक दिन पहले अपने विधायकों को लेकर बड़ा बयान देने वाले मंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को एक बार फिर अपने बयान से हचलच बढ़ा दी है। शिवकुमार ने कहा है कि सभी विधायक उनके संपर्क में हैं और सरकार को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। हम हर तरह का जवाब देने में सक्षम हैं।
दरअसल एक दिन पहले शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि भाजपा ऑपरेशन लोटस के जरिये उनके विधायकों को तोड़ने में जुटी हुई है। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी सब जानते हुए भी कुछ नहीं कर रहे हैं। उनकी जगह मैं होता तो अब तक बड़ी कार्रवाई कर देता।
मंगलवार को शिवकुमार ने कहा कि भाजपा महागठबंधन को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैला रही है, दरअसल वो अपने दिल से पूछे महागठबंधन को लेकर भाजपा डरी हुई है। सोमवार को कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी. परमेस्वर ने डीके शिवकुमार, दिनेश राव और पूर्व सीएम सिद्धारमैया सहित कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक से पहले शिवकुमार ने कहा कि भाजपा ‘ऑपरेशन लोटस’ पर काम कर रही है। इसके तहत हमारे तीन विधायक मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं और उनके साथ खरीद-फरोख्त की जा रही है। यही नहीं मंत्री के मुताबिक कुल 10 विधायकों पर भाजपा की नजर है और उनसे संपर्क बनाए हुए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1085039637838614528?ref_src=twsrc%5Etfw
शिवकुमार ने कहा कि हमारे विधायक भाजपा के कुछ विधायकों और नेताओं के साथ मुंबई के एक होटल में हैं। वहां क्या कुछ हुआ है और उन्हें कितनी रकम की पेशकश की गई है, इसकी हमें जानकारी हैं। इस मुद्दें पर शिवकुमार ने अपनी ही सहयोगी पार्टी जेडीएस के नेता और सीएम एचडी कुमारस्वामी को भी निशाने पर लिया है।
ये है सीटों का गणित
कर्नाटक में सीटों के गणित की बात करें तो यहां 224 सदस्यों वाली विधानसभा है। जिसमें कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के पास 116 सीट हैं जबकि भाजपा के 104 सीटों पर काबिज है। वहीं दो निर्दलीय और बहुजन समाज पार्टी का विधायक है। प्रदेश में गठबंधन सरकार का आंकड़ा 119 पहुंच जाता है। हालांकि, कैबिनेट से निकाले जाने के बाद दो विधायक सत्तापक्ष से नाराज बताए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो