scriptकलराज मिश्र को हिमाचल और आचार्य देवव्रत को बनाया गया गुजरात का राज्यपाल | Kalraj Mishra appointed Himachal Governor, Acharya Devvrat for Gujarat | Patrika News

कलराज मिश्र को हिमाचल और आचार्य देवव्रत को बनाया गया गुजरात का राज्यपाल

locationनई दिल्लीPublished: Jul 15, 2019 03:49:20 pm

Submitted by:

Shivani Singh

Kalraj Mishra को Himachal Pradesh का बनाया गया Governor
कलराज मिश्र ने Loksabha election ना लड़ने का किया था ऐलान
Acharya Dev Vrat गुजरात के बने राज्यपाल

Kalraj Mishra

नई दिल्ली। हिमाचल ( Himachal Pradesh ) और गुजरात ( Gujarat ) के नए राज्यपालों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल आचार्य देवव्रत ( Acharya DevVrat ) को गुजरात का राज्यपाल ( governor ) बनाया गया है। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कलराज मिश्र ( Kalraj Mishra ) को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें

नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम अमरिंदर सिंह को भेजा अपना इस्तीफा, अब निगाहें कैप्टन पर

 

https://twitter.com/ANI/status/1150682369701154816?ref_src=twsrc%5Etfw

यह भी पढ़ें

कर्नाटक संकट पर बोले बीजेपी नेता जेपी नड्डा, कांग्रेस की संस्कृति से मुक्ति चाहते हैं लोग

बता दें कि कलराज मिश्र भाजपा ( BJP ) के बड़े नेताओं में से एक हैं। बीते लोकसभा चुनाव ( lok sabha election ) में कलराज मिश्र ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
लोकसभा चुनाव के दौरान कलराज मिश्र ने कहा था कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।

भाजपा ने उन्हें कई अन्य जिम्मेदारियां दी हैं, इसलिए उसी में अपना पूरा समय लगाएंगे।

कलराज मिश्रा
kalraj mishra
कलराज मिश्रा ( Kalraj Mishra ) भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वह तीन बार राज्यसभा सांसद चुने जा चुके हैं।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था। उस दौरान उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इसके बाद उन्होंने सितंबर 2017 में पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, अगस्त 2018 तक वह रक्षा मामलों के स्थायी समिति के सदस्य भी रहे थे।

वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के देवरिया सीट से चुनाव लड़ा था।
यहां उन्होंने BSP के नियाज अहमद को भारी मतों से हराया था। उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

मिश्रा ने इसके पीछे की वजह पार्टी की ओर से दी गई अन्य जिम्मेदारी को बताया था।
आचार्य देवव्रत

Acharya DevVrat
आचार्य देवव्रत ( Acharya DevVrat ) मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं। 60 साल के आचार्य देवव्रत का जन्म 18 जनवरी 1959 को हरियाणा के समालखा में हुआ था।
बता दें कि देवव्रत हिमाचल के राज्यपाल के अलावा, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति भी हैं।

उन्हें 12 अगस्त 2015 में हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

लेकिन अब उन्हें हिमाचल से गुजरात भेज दिया गया है। इससे पहले वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में प्रधानाचार्य थे।
उन्हें ईमानदारी, अनुशासन, समय की पाबंदी के लिए जाना जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो