By attending today's rally he (Sharad Yadav) has created a problem for his membership, will soon apprise RS Chairman: KC Tyagi, JDU pic.twitter.com/OxMOzD2Wza
— ANI (@ANI) August 27, 2017
शरद यादव ने रविवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा बुलाई गई रैली में हिस्सा लिया और नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उसके बाद से जद यू शरद के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि शरद यादव को रैली में जाने के लिए मना किया गया था। लेकिन शरद यादव नहीं माने और रैली में न केवल हिस्सा लिया बल्कि नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा।
त्यागी ने कहा कि पार्टी अब शरद यादव के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने पार्टी के संविधान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं पार्टी छोड़ दी है और अब उनके राज्यसभा की सदस्यता को खत्म करने के लिए राज्यसभा के सभापति से सिफारिश की जाएगी।
Had informed him this would be seen as antiparty activity & mean that he has left party himself:KC Tyagi on Sharad Yadav attending RJD rally pic.twitter.com/9yVAE2Vb9k
— ANI (@ANI) August 27, 2017
शरद यादव ने दावा किया है कि जद यू पर उनका हक है और उनकी पार्टी महागठबंधन के साथ है। शरद ने कहा कि पार्टी मैंने बनाई है और पार्टी पर हक हमारा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद के ज्यादातर सदस्य उनके साथ हैं। इसके लिए शरद गुट ने पहले ही चुनाव आयोग को दस्तावेज सौंप दिए हैं।